featured पंजाब

पंजाब:  नई सरकार में नौकरशाही में बड़ा बदलाव, IPS सहोता को DGP पद का अतिरिक्त चार्ज, छुट्टी पर गए DGP दिनकर गुप्ता

DD2 पंजाब:  नई सरकार में नौकरशाही में बड़ा बदलाव, IPS सहोता को DGP पद का अतिरिक्त चार्ज, छुट्टी पर गए DGP दिनकर गुप्ता

पंजाब में नई सरकार के गठन के बाद से नौकरशाही में बदलाव हो रहा है। इसी बीच पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता एक महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। जिसके बाद अब पंजाब के नए कार्यवाहक डीजीपी आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता को बनाया गया है।

IPS सहोता को DGP पद का अतिरिक्त चार्ज

पंजाब में नई सरकार के गठन के बाद से नौकरशाही में बदलाव हो रहा है। इसी बीच पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता एक महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। जिसके बाद अब पंजाब के नए कार्यवाहक डीजीपी आईपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता को बनाया गया है। आइपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता को डीजीपी पद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दिनकर गुप्‍ता ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति भी मांगी है।

पहले राज्य मुख्य सचिव को बदला जा चुका है

चन्नी के नेतृत्व में चल रही सरकार में पहले राज्‍य की मुख्‍य सचिव को बदला जा चुका है। उसके बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता को हटाए जाने की अटकलें तेज होती रहीं। इसी बीच शनिवार को दिनकर गुप्ता के अचानक से अवकाश पर चले जाने की खबरें सामने आई और पंजाब कार्यवाहक के डीजीपी आइपीएस इकबाल प्रीत सिंह सहोता को बना दिया गया।

 

Related posts

फतेहपुर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामिया, इस जुर्म से बना था बदमाश

Shailendra Singh

राज्यपाल कल्याण सिंह से मिले नवनियुक्त महाधिवक्ता एम.एस. सिंघवी

mahesh yadav

सितंबर में प्रदेश के निकाय कर्मी कर सकते हैं आंदोलन, जानिए पूरा मामला

Shailendra Singh