featured पंजाब

पंजाब बजट: महिलाओं और किसानों को बड़ी सौगात, 1.3 लाख किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को फ्री बस सेवा

amrindar पंजाब बजट: महिलाओं और किसानों को बड़ी सौगात, 1.3 लाख किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को फ्री बस सेवा

पंजाब की कैप्टन सरकार ने अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया है। कैप्टन सरकार ने महिला दिवस पर महिलाओं, किसानों और कर्मचारियों को पूरी तरह से खुश करने की कोशिश की।

इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने किसानों को सबसे बड़ी राहत देते हुए 1.3 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। जो कि 1 हजार 186 करोड़ रुपए है। तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने महिला दिवस पर महिलाओं को तोहफा देते हुए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त कर दी है।

1 हजार 709 करोड़ का कर्ज माफ

पंजाब सरकार ने अपने बजट में 1.3 लाख किसानों का 1 हजार 186 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने का एलान किया है। साथ ही भूमिहीन किसानों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 526 करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर रही है। इसके अलावा अमरिंदर सरकार ने मेडिकल के पढ़ाई करने वाले छात्रों लिए पटियाला में सरकारी मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण के लिए 92 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

वृद्धा पेंशन में भी हुई बढ़ोतरी

इसके अलावा पंजाब सरकार ने अपने बजट में वृ्द्धा पेंशन के बजट को भी पास किया है। सरकार ने वृद्धा पेंशन को 1500 रुपए कर दिया है। तो वहीं स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली पेंशन को 7500 से बढ़ाकर 9 हजार 400 रुपए कर दी है। सरकार द्वारा किए गए एलान जल्द ही लागू हो जाएंगे। एक अप्रैल से स्वतंत्रता सेनानियों की बढ़ी हुई पेंशन मिलने लगेगी।

2 लाख 73,730 करोड़ की कर्जदार हुई पंजाब सरकार

बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि पंजाब सरकार पर कर्ज बढ़ गया है। राज्य सरकार दो लाख 73 हजार 730 करोड़ की कर्जदार हो गई है। साथ ही यह भी बताया कि पंजाब का हर व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र का खर्च प्रमुख राज्यों में चौथा सबसे कम है। अमरिंदर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए एक लाख 38 हजार 15 करोड़ रुपए का बजट पास किया है।

Related posts

पीएम मोदी ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा

shipra saxena

Share Market Update: शेयर बाजार की लाल निशान से शुरूआत, सेंसेक्स 483 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Rahul

यूपी के दो और जिलों में लॉकडाउन से राहत, प्रदेश के 67 जिले हुए अनलॉक

Shailendra Singh