featured पंजाब राज्य

पंजाब: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने तोड़ा दशकों का पुराना रिश्ता

Screenshot 2022 02 15 141151 पंजाब: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने तोड़ा दशकों का पुराना रिश्ता

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को करारा झटका लग चुका है पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देकर पार्टी के साथ दशकों पुराना रिश्ता तोड़ दिया है. पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा है. इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस के बाहर राष्ट्रीय हित के लिए बेहतर सेवा कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक अश्विनी कुमार ने 46 साल बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ी है. दरअसल गुरदासपुर सीट को लेकर अश्विनी कुमार और प्रताप बाजवा में लड़ाई शुरू हुई थी। यह दोनों ही हमेशा से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। और अब प्रताप बाजवा गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे है. 

हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से अश्विनी कुमार की स्थिति को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है वही अश्वनी कुमार किसी और पार्टी के साथ हाथ मिलाएंगे यह भी अभी तक साफ नहीं है अश्विनी कुमार ने किसी अन्य पार्टी को ज्वाइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा है गौरतलब है कि पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान करने के बाद पार्टी में गुटबाजी काफी तेज हो गई है।

 

Related posts

कोहली का बदला लुक, प्रशंसकों को अब इस अदा में दिखेंगे ‘विराट -कैप्टन’

Trinath Mishra

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेला कार्यों की ली समीक्षा बैठक,जानें अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

Yashodhara Virodai

दूरदर्शन केंद्र में वीडियो वॉल और अर्थ स्टेशन का उद्घाटन, प्रकाश जावड़ेकर रहे मौजूद

bharatkhabar