Punjab Election Result 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश में कांग्रस लगातार पिछड़ती नजर आ रही है। बड़ी बात ये है कि कांग्रेस के दोनों उम्मदीवार एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद इस समय पिछे चल रही हैं। इसके अलावा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भी अपनी सीट से पिछे चल रहे हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट से पीछे
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना के शुरुआती रूझान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चमकौर साहिब सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चरणजीत सिंह और भदौड़ सीट पर ‘आप’ के लाभ सिंह उगोके आगे चल रहे हैं।
अमृतसर पूर्वी सीट से सिद्धू और मजीठिया के बीच कांटे की टक्कर
पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व की सीट के चुनावी मुकाबले को काफी खास माना जा रहा है। इस हॉट सीट पर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता विक्रम सिंह मजीठिया के बीच मुकाबला है।
ये भी पढ़ें :-