featured पंजाब

पंजाब: किसानों के संगठन SSM को मिला चुनाव चिन्ह, चारपाई पर चुनाव लड़ेगा किसान संगठन

punjab 1643698515 पंजाब: किसानों के संगठन SSM को मिला चुनाव चिन्ह, चारपाई पर चुनाव लड़ेगा किसान संगठन

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इस बार पंजाब में किसानों का संगठन भी चुनावी मैदान में ताल ठोके हुए है। शुक्रवार को संयुक्त समाज मोर्चा को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह भी अलॉट कर दिया है।

sanyukt samaj morcha news: किसान आंदोलन में फूट 32 में से 22 संगठनों ने  चुनाव लड़ने का किया ऐलान, sanyukt samaj morcha new party form to fight  punjab assemblly election sanyukt kisan

किसानों के संगठन SSM को मिला चारपाई चुनाव चिन्ह

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इस बार पंजाब में किसानों का संगठन भी चुनावी मैदान में ताल ठोके हुए है। पंजाब में संयुक्त समाज मोर्चा तमाम पार्टियों को टक्कर देने के लिए हुंकार भर चुका है। शुक्रवार को संयुक्त समाज मोर्चा को चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह भी अलॉट कर दिया है। पंजाब में किसानों का मोर्चा मंजा यानी चारपाई पर चुनाव लड़ेगा।

मोर्चे को रजिस्टर्ड करवाने के लिए करनी पड़ी थी माथापच्ची

संयुक्त समाज मोर्चा ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह के तौर पर ट्रैक्टर की मांग की थी। लेकिन उनकी ये मांग पूरी नहीं हो सकी। और शुक्रवार को चुनाव आयोग ने उन्हें मंजा चुनाव चिन्ह अलॉट किया। इससे पहले भी किसानों को अपने मोर्चे को रजिस्टर्ड करवाने के लिए भी खूब माथापच्ची करनी पड़ी थी। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने संयुक्त समाज मोर्चा को राजनीतिक संगठन की मंजूरी दे दी थी।

22 किसान संगठन लड़ रहे हैं चुनाव

संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से चुनाव आयोग पर आरोप तक लगा दिए गए थे। लेकिन शुरुआत जैसी भी थी संयुक्त समाज मोर्चा का अंत अच्छा हुआ। उन्हें चुनाव चिन्ह भी मिल गया और राजनीतिक संगठन की मंजूरी भी दे दी गई। बता दें कि पंजाब चुनाव में 22 किसान संगठन चुनाव लड़ रहे हैं। किसान बलबीर राजेवाल की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे हैं।

Related posts

मरजावाँ फ़िल्म में दिखेंगे पंजाब के पहलवान वरिंदर सिंह घुमन 

Rani Naqvi

पीओके में पाकिस्तानी सेना के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

bharatkhabar

नाइजर में बड़ा आतंकी हमला, करीब 70 लोगों के मरने की खबर

Shagun Kochhar