featured पंजाब राज्य

Punjab Cabinet: भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, ये AAP नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

Punjab Cabinet Punjab Cabinet: भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, ये AAP नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

पंजाब में (Punjab Cabinet) आम आदमी पार्टी सरकार के 10 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज सुबह 11:00 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल (Punjab Cabinet) में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए बताया है कि आज पंजाब के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने लिखा है कि “पंजाब के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा पंजाब की आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं पंजाब की जनता ने हम सभी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमें दिन रात मेहनत करके लोगों की सेवा करनी है पंजाब को एक नई ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।”

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नेता

पंजाब सरकार की नई कैबिनेट में आम आदमी पार्टी के 10 नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा, बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईतो, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत, कुलदीप सिंह धालीवाल,  ब्रह्मा शंकर, हरजोत सिंह बैंस मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related posts

यूपी में एक और सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज को मारी टक्कर, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

पीएनबी में एक खरब रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी, शेयर बाजार धड़ाम

Vijay Shrer

मट्टू की मौत के बाद बौखलाए आतंकी, आर्मी-सीआरपीएफ कैंप पर हमला

Pradeep sharma