featured पंजाब राज्य

Punjab Cabinet: सीएम भगवंत मान कैबिनेट में शामिल हुए 10 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Punjab cabinet १ Punjab Cabinet: सीएम भगवंत मान कैबिनेट में शामिल हुए 10 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Punjab Cabinet || पंजाब की भगवंत मान सरकार में 10 मंत्री शामिल हो गए हैं। पंजाब के नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए इन सभी मंत्रियों को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। पंजाब सरकार के नए मंत्रिमंडल में सबसे पहला नाम हरपाल सिंह चीमा का और आखरी नाम हरजोत सिंह बैंस का है। 31 वर्षीय हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान मंत्रिमंडल के सबसे युवा मंत्री हैं। वहीं 60 वर्षीय कुलदीप सिंह धालीवाल कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं।

Screenshot 2022 03 19 124910 Punjab Cabinet: सीएम भगवंत मान कैबिनेट में शामिल हुए 10 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हरपाल सिंह चीमा ने ली सबसे पहले शपथ

पंजाब कैबिनेट मंत्री के तौर पर सबसे पहले हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। उसके बाद डॉक्टर बलजीत कौर ने, तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह, पांचवें नंबर पर विजय सिंघल ने मंत्री पद की शपथ ली। छठे नंबर पर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शपथ ली। वह 32 वर्ष के हैं। इसके बाद कुलदीप सिंह धालीवाल ने शपथ ली। कुलदीप सिंह कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। आठवें नंबर पर लालजीत सिंह भुल्लर ने शपथ ली। 

कैबिनेट में नहीं शामिल कोई उपमुख्यमंत्री

बता दे पंजाब कैबिनेट में किसी भी उपमुख्यमंत्री को शामिल नहीं किया गया है।

Screenshot 2022 03 19 124937 Punjab Cabinet: सीएम भगवंत मान कैबिनेट में शामिल हुए 10 मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पंजाब राजभवन में नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ

पंजाब सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने पंजाब राजभवन में नवनिर्मित गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ली इस ऑडिटोरियम का हाल ही में राज्यपाल द्वारा उद्घाटन किया गया था शपथ ग्रहण समारोह में काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे समारोह के दौरान मंत्रियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

Related posts

मोहन भागवत की सरकार को खरी-खरी, कदम डगमाए तो संघ देगा सलाह

bharatkhabar

 पुलिस का मुखबिर तंत्र फ़ेल, तीसरी आंखे के भरोसे राजधानी पुलिस

Aditya Mishra

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया को चुना गया बंगाल क्रिकेट संघ  का नया अध्यक्ष 

Rani Naqvi