featured दुनिया देश

पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी बना साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई

vedangi पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी बना साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई

पुणे। पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाले सबसे तेज एशियाई बन गई हैं। वेदांगी ने रविवार को कोलकाता में तड़के साइकिल चलाकर इसके लिए जरूरी 29,000 किलोमीटर की मानक दूरी को तय किया। उन्होंने इस सफर की शुरुआत जुलाई में पर्थ से की थी और इस रिकार्ड को पूरा करने के लिए वह ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में वापस जाएंगी। वेदांगी ने बताया कि उन्होंने 14 देशों का सफर किया और 159 दिनों तक रोजाना लगभग 300 किलोमीटर साइकिल चलाती थीं। इस दौरान उन्हें कुछ अच्छे और बुरे अनुभव हुए। उनके पिता विवेक कुलकर्णी ने बताया कि दुनिया में कुछ ही लोगों ने इस मुश्किल चुनौती को पूरा किया है और उनकी बेटी दुनिया का चक्कर लगाने के मामले में सबसे तेज एशियाई हैं।

vedangi पुणे की 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी बना साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे तेज एशियाई

 

बता दें कि ब्रिटेन की जेनी ग्राहम (38) के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकिल से चक्कर लगाने का रिकार्ड है। जिन्होंने इसके लिए 124 दिन का समय लिया था। यह रिकार्ड पिछले रिकार्ड से तीन सप्ताह कम था। इस अभियान को पूरा करने के दौरान वेदांगी को कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा। कनाडा में एक भालू उनका पीछे करने लगा था। रूस में बर्फ से घिरी जगहों पर उन्होंने कई रात अकेले गुजारी तो वहीं स्पेन में चाकू की नोक पर उनसे लूटपाट हुई।

साथ ही ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्व विद्यालय की खेल प्रबंध की इस छात्रा ने बताया कि उन्होंने इसके लिए दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने साइकिल पर लगभग 80 प्रतिशत यात्रा को अकेले पूरा किया। यात्रा के दौरान उन्होंने शून्य से 20 डिग्री कम से 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेलना पड़ा। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरी।

Related posts

राष्ट्रपति भवन में सेना के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Samar Khan

मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दी फीचर फिल्म कलरव का ट्रेलर किया लॉन्च

Rahul

मध्य प्रदेश: स्वच्छता को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, गंदगी फैलाने वालों पर लगा 50000 का जुर्माना

Neetu Rajbhar