featured उत्तराखंड

पुलवामा शहीद की पत्नी बनेंगी आर्मी अफसर, पहनेंगी सेना की यूनिफॉर्म

WhatsApp Image 2021 05 23 at 16.24.54 पुलवामा शहीद की पत्नी बनेंगी आर्मी अफसर, पहनेंगी सेना की यूनिफॉर्म

जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्‍नी नितिका कौल ढौंढियाल अगले महीने से सेना की वर्दी में दिखेंगी। बता दें कि हाल ही में उन्होने सेना में भर्ती होने के लिए वुमेन इंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसे उन्होंने पास कर लिया है। नीतिका सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं, और 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो जाएंगी।

‘जय हिंद’ बोलकर दी थी अंतिम विदाई

याद हो कि 18 फरवरी 2019 को सैन्य अभियान में मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। और नितिका ढौंडियाल ने अपने बहादुर पति को नम आंखों से ‘जय हिंद’ बोलकर अंतिम विदाई दी थी। इसके बाद से ही उन्होने सेना में आने का मन बना लिया था। और आखिरकार उनका ये सपना अगले महीने यानी जून में साकार होने वाला है। उन्‍हें सेना में कमीशन मिलेगा और वो भी अपने पति की तरह आर्मी ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनती नजर आएंगी।

शादी को हुए थे 10 महीने

मेजर विभूति ढौंढियाल और नितिका की शादी को 10 महीने ही हुए थे जब वो देश के लिए शहीद हो गए। नितिका ढौंडियाल की मानें तो पति की शहादत उनके लिए आसान नहीं थी। इससे बाहर आने में उन्‍हें काफी समय लगा। जिसके बाद उन्‍होंने SSC एग्‍जाम में बैठने का फैसला किया।

Related posts

सचिवालय के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने अरविंद केजरीवाल की आंखों पर डाला मिर्च पाउडर

mahesh yadav

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय का बयान कहा, सरकार की उपलब्धियों से घबराया विपक्ष

Ankit Tripathi

अमेरिका के राष्ट्रपति ने घायल अमेरिकी सैनिकों से की मुलाकात, व्हाइट हाउस ने किया बयान जारी

Rahul