Breaking News featured देश साइन्स-टेक्नोलॉजी

PUBG Mobile भारतीय यूज़र्स के लिए पूरी तरह होगा बंद

PUBG Mobile

PUBG Mobile के भारतीय यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर हैं, जो बैन के बाद भी भारत में गेम को खेल पा रहे है. यह खबर उनको निराश कर देगी. दरसल शुक्रवार, 30 अक्टूबर से भारत में PUBG Mobile उपयोगकर्ताओ को गेम का एक्सेस मिलना बंद हो जायेगा. बैटल रोयाल गेम के बैन होने के 2 महीने बाद होने जा रहा है।

PUBG के साथ 116 ऐप्स को किया था बैन

बता दें कि सितंबर में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite के साथ अन्य 116 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह प्रतिबंध देश में Google Play Store और Apple App Store से PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को हटाने के लिए लाया गया था, हालांकि PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गेम उन प्लेयर्स के लिए चालू थे, जिनके मोबाइल फोन पर यह गेम पहले से इंस्टॉल था, लेकिन अब यह गेम सर्वर लेवल से भारतीय उपयोगकर्ताओ के लिए एक्सेस बंद कर देगा।

भारतीय यूज़र्स के लिए पूरी तरह होगा बंद

गुरुवार को PUBG Mobile ने भारत में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए से घोषणा की थी कि Tencent Games PUBG Mobile, नार्डिक मैप: लिविक और PUBG Mobile Lite दोनों के भारतीय यूज़र्स के लिए सभी सेवा को पूरी तरह से बंद कर देगा।

PUBG Mobile के साथ कई ऐप्स पर लगा था प्रतिबंध

भारत ने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite के साथ-साथ चीन के कई अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत लगाया गया था और देश की “संप्रभुता और अखंडता के हित” में बताया गया था।

टेंसेंट गेम्स से तौबा कर भारतीय गेमिंग फर्म से नाता जोड़ेगा पबजी

Related posts

Astrology: शनि के बदलेंगी चाल, इन राशियों पर शुरू होगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती

Neetu Rajbhar

PM की मन की बात के पूरे हुए 3 साल

Pradeep sharma

बंगाल में हिंसा के साथ कुल 51 सीटों पर हुई 62.8% वोटिंग, जानें कहां कितना मतदान हुआ

bharatkhabar