मनोरंजन featured

मुंबई से दिल्ली तक सड़कों पर उतरे लोग, रेप पीड़ितों को न्याय दो

09 8 मुंबई से दिल्ली तक सड़कों पर उतरे लोग, रेप पीड़ितों को न्याय दो

नई दिल्ली। पूरें देश में हर जगह सिर्फ एक ही आवाज सुनने को मिल रही हैं। सड़को पर जगह जगह लोग उतरे हुए हैं। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की मासूम के साथ हुए गैंगरेप और उसकी निर्मम हत्या, वहीं उन्नाव में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं से पूरा देश गुस्से में है। पिछले तीन-चार दिनों से अलग-अलग शहरों में इन घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

09 8 मुंबई से दिल्ली तक सड़कों पर उतरे लोग, रेप पीड़ितों को न्याय दो

रविवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट और मुंबई के कार्टर रोड में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। मुंबई में हो रहे प्रोटेस्ट में बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हुई हैं। प्रोटेस्ट मार्च में शामिल संगीतकार विशाल दादलानी ने कहा कि जो घटनाएं हुईं वे देश के लिए शर्मनाक हैं और देश की बेटियों को इंसाफ और सुरक्षा मिलनी चाहिए।
दिल्ली के संसद मार्ग पर लोग बैनर पोस्टर लेकर बैठे हैं। एक पोस्टर में लिखा है, ‘चुप्पी अब कोई उपाय नहीं है, इंसाफ चाहिए।

कठुआ मामले में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के दो मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इन दोनों नेताओं ने आरोपियों के समर्थन में रैली निकाली थी। विपक्ष के दबाव के बाद दोनों मंत्रियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उन्नाव मामले के मुख्य आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शनिवार को 7 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया है। वहीं पीड़िता को सेंगर तक पहुंचाने वाली शशि सिंह नाम की महिला को 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया है।

Related posts

सूर्यग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ, संकट से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये उपाय

Neetu Rajbhar

क्यो उड़ रहा हैं पुनिश बंदिगी का मजाक-आप भी जाने

mohini kushwaha

देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में कट ऑफ के आधार पर होगा एमबीबीएस एडमिशन

Neetu Rajbhar