featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड विधानसभा में 28 घंटे 22 मिनट चली मानसून सत्र की कार्यवाही

4ae78aa6fc27b67d53c6a3ba485716da उत्तराखंड विधानसभा में 28 घंटे 22 मिनट चली मानसून सत्र की कार्यवाही

उत्तराखंड विधानसभा के 23 अगस्त से शुरू हुए 5 दिन के अभी तक के मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर विधानसभाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि मानसून सत्र कोरोना प्रोटकॉल की परिस्थितियों में शांतिपूर्वक संचालित हुआ है। साथ ही सतत विकास लक्ष्य को लेकर पूरे दिन सदन में चर्चा होनी है। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर अधिकांश कार्यवाही हास-परिहास के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष और पक्ष के सभी माननीय सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 5 दिन के अभी तक सदन के उपवेशन की समाप्ति तक की कार्यवाही 28 घंटे 22 मिनट चली।

बता दें कि विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशहित और जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों ने शांतिपूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और सत्तापक्ष ने सदन में सकारात्मक भूमिका निर्वहन की। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान उनका प्रयास रहा कि माननीय सदस्यों को अपने क्षेत्रो के विषयों पर अपना अभिमत प्रस्तुत करने और जनमानस की भावनाओं को सदन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने के अधिकतम अवसर प्रदान किया जाए।

21 09 2020 vidhansabha 1200x675 1 उत्तराखंड विधानसभा में 28 घंटे 22 मिनट चली मानसून सत्र की कार्यवाही
वहीं सत्र के दौरान विधान सभा को 789 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें स्वीकार 27 अल्पसूचित प्रश्न में 8 उत्तरित, 197 तारांकित प्रश्न में 59 उत्तरित, 496 आताराकिंत प्रश्न में 267 उत्तरित किये गये , कुल 64 प्रश्न अस्वीकार एवं 5 विचाराधीन रखे गये।

साथ ही 23 याचिकाओं में से सभी याचिका स्वीकृत की गयी। वहीं नियम 300 में प्राप्त 108 सूचनाओं में से 21 सूचनाएं स्वीकृत, 25 सूचनाएं ध्यानाकर्षण के लिये, नियम 53 में 70 सूचनाओं में 6 स्वीकृत एवं 21 ध्यानाकर्षण के लिये रखी गयी। नियम 58 में प्राप्त 22 सूचनाओं में 20 को स्वीकृत किया गया। नियम 299 में 2 सूचना प्राप्त हुई, जो कि स्वीकृत की गयी,

Related posts

सोनभद्र: यूपी-झारखंड की सीमा पर नक्सलियों का तांड़व, कई वाहन फूंके

Shailendra Singh

प्रयागराजः 10 लाख कीमत की प्रतिबंधित मछली के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Shailendra Singh

सबरीमाला मंदिर: महिलाओं की एंट्री के फैसले पर 22 जनवरी को सुनवाई SC

mahesh yadav