Breaking News राज्य

लोक मंगल दिवस पर समस्याओं की बारिश, महापौर ने अधिकारियों के कसे पेंच

WhatsApp Image 2021 07 13 at 10.56.57 AM लोक मंगल दिवस पर समस्याओं की बारिश, महापौर ने अधिकारियों के कसे पेंच

लखनऊ। कोरोना और लॉकडाउन के बाद जुलाई माह के द्वितीय मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 3 और जोन 4 में किया गया। जिसमें लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जोन 3 का लोक मंगल दिवस महानगर स्थित कल्याण मण्डप में एवं जोन 4 का लोक मंगल दिवस हुसैडिया चौराहे स्थित जोनल कार्यालय पर किया गया। भारत नगर निवासी अवधेश कुमार ने महापौर को बताया कि भरत नगर में एलईडी लाइटें नही होने से क्षेत्र में अंधेरा व्याप्त रहता है। जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता मार्गप्रकाश को 3 नई एलईडी लाइटे लगाने के लिए निर्देशित किया।

अलीगंज निवासी अतुल तिवारी ने महापौर को बताया कि चौधरी टोला में भवन संख्या 531A/294B से 290 तक सीवर लाईन न होने से स्थानीय लोगों को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसपर महापौर ने अधिशासी अभियंता जलकल को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

WhatsApp Image 2021 07 13 at 7.10.22 PM लोक मंगल दिवस पर समस्याओं की बारिश, महापौर ने अधिकारियों के कसे पेंच

खरगापुर के कैलास पुरी निवासी अशोक शर्मा ने महापौर को बताया कि गोमतीनगर विस्तार में घर के पास नाली न होने के कारण दूषित पानी सड़क पर बहता है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। जिसपर महापौर ने नगर अभियंता को आवशयक कार्यवाही के निर्देश दिए।

विजय खंड के भीम नगर निवासी इंदल गौतम ने महापौर को बताया कि स्थानीय निवासियों को शुद्ध पेयजल की दिक्कत हो रही है जिसपर महापौर ने नगर अभियंता को उक्त क्षेत्र में समरसेविल लगाने के लिए निर्देशित किया।

रोहतास निवासी जीसी चतुर्वेदी ने महापौर को बताया कि विभूतिखंड में रोहतास बिल्डिंग के पास नाला खुला हुआ है। जिसपर महापौर ने नगर अभियंता को नाला कवरिंग करने के लिए निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2021 07 13 at 1.07.39 PM लोक मंगल दिवस पर समस्याओं की बारिश, महापौर ने अधिकारियों के कसे पेंच

इस दौरान कुल 35 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 12, कर विभाग की 5, स्वास्थ्य की 05,  मार्गप्रकाश की 3, उद्यान की 02, एलडीए की 01, जलकल की 05 एवं अन्य की 02 शिकायत पंजीकृत की गयी।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद रुपाली गुप्ता, राघवराम तिवारी, कुमकुम राजपूत, शैलेन्द्र सिंह बल्लू, मोहम्मद सलीम, राम कृष्ण यादव, संजय सिंह राठौर, राजेश सिंह गब्बर, शैलेन्द्र वर्मा के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।

महापौर ने कसे अधिकारियों के पेंच

महापौर संयुक्ता भाटिया ने लोकमंगल दिवस के पश्चात अधिकारियों की बैठक लेकर समस्त अधिकारियों को लोकमंगल दिवस में आई हुई शिकायतों का त्वरित और गंभीरता से निस्तारण करने की चेतावनी देते हुए पेंच कसे।

महापौर ने कहा कि लोकमंगल दिवस के दौरान जनता सीधे शिकायते लेकर आती है, जिसपर प्रत्येक मंगलवार को मैं और नगर आयुक्त स्वयं जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देश देते है, निर्माण कार्यों के अतिरिक्त अन्य जितनी भी शिकायते आती हैं उनका तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए।

साथ ही लोकमंगल दिवस पर निर्माण सम्बन्धी आई हुई शिकायतों की सर्वे रिपोर्ट बनाकर दी जाए। जनता की समस्याएं जो आज के दिन ही निस्तारित की जा सकती हों, उसके तत्काल गैंग लगा कर निस्तारित की जाए। लोकमंगल दिवस पर आई हुई शिकायतों पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

कांग्रेस के सचिव पद से हटाई गईं प्रिया दत्त

rituraj

गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर पाकिस्तान में ही हो रहा विवाद, जानें क्या बोले ISI के पूर्व प्रमुख दुर्रानी

Trinath Mishra

“राम सिया के लव कुश” के प्रसारण पर लगी रोक तो न्यायालय की दर पर पहुंचा कलर्स टीवी

Trinath Mishra