featured यूपी

हर व्यक्ति की समस्या का समुचित समाधान किया जाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

समस्या का समुचित समाधान किया जाएगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की कोई समस्या हो उस समस्या का  समुचित  व त्वरित गति से समाधान कराया  जायेगा। उप मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 7- कालिदास पर मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें प्रदेश के कोने कोने से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। फरियादियों में पुरुष, महिलाएं,  बुजुर्ग  व दिव्यांग भी शामिल शामिल रहे।

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम में एक- एक व्यक्ति से सीधे संवाद  करते हुये उनकी समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को  दिये। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कई मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में  शासन के उच्चाधिकारियो व जिला अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

उपमुख्यमंत्री दिव्यांगों के पास चल कर खुद गए उनसे प्रार्थना पत्र लिया ,उनकी बात को पूरी गंभीरता से समझा और उनकी समस्या के निस्तारण का विश्वास दिलाया। कासगंज और कौशाम्बी के कुछ भूमि विवाद  के मामलों में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च  स्तरीय टीम गठित कर मौके पर भेजा जाए और न्याय दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि कोई गलत फैसला नहीं  लेना है, जो हकीकत हो उसी के अनुरूप सही फैसला लें,  मामलों के निस्तारण  मंे किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

कौशाम्बी के एक प्रकरण मे फरियादी द्वारा बताया गया कि कतिपय व्यक्ति ने विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के लिए पैसा लिया और पैसा वापस नहीं किया  जा रहा है। इस प्रकरण मे उप मुख्यमंत्री ने  पुलिस अधीक्षक  को निर्देश दिये कि वह  अभियोग पंजीकृत कराकर उचित कार्यवाही करें।

Related posts

लखनऊ: सपा ने ब्‍लॉक प्रमुख पद के लिए उतारे प्रत्‍याशी, जानिए किसे मिली जिम्‍मेदारी  

Shailendra Singh

अल्मोड़ा : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस नेताओं में शुरू हुआ घमासान

Neetu Rajbhar

मोदी देश को गुमराह कर रहे : कांग्रेस

bharatkhabar