Uncategorized Breaking News featured देश राज्य

मदद के बहाने रेप कर जलाया था अब नेशनल हाइवे पर ‘कुत्तों की मौत’ मारे गये प्रियंका रेड्डी के हत्यारे

encounter मदद के बहाने रेप कर जलाया था अब नेशनल हाइवे पर 'कुत्तों की मौत' मारे गये प्रियंका रेड्डी के हत्यारे

नई दिल्ली। मदद करने के बहाने प्रियंका रेड्डी का रेप करने के बाद उसे जिंदा जलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ‘कुत्तों की मौत’ मारा। दरअसल आरोपी घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे थे। पुुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइस सीन को रिक्रिएट करने के लिए लेकर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार यहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने इन चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया। यह एनकाउंटर नेशनल हाईवे 44 के पास हुआ। मालूम हो कि 27-28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

encounter2 मदद के बहाने रेप कर जलाया था अब नेशनल हाइवे पर 'कुत्तों की मौत' मारे गये प्रियंका रेड्डी के हत्यारे

पुलिस को 28 नवंबर को महिला डॉक्टर का शव जली हालत में मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। संसद लेकर सड़क तक इस मामले की गूंज थी।

Image result for encounter

महिला डॉक्टर के पिता ने भी इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की थी। पूरा देश इस मामले को लेकर आक्रोशित था और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा था। तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने गैंगरेप व हत्या के इस जघन्य मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन करने और त्वरित जांच के आदेश दिए थे।

Image result for encounter priyanka reddi

 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि पूरे मामले की जांच तेजी से की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त दिलाई जाए। जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर के साथ उस समय गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था जब वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात से पहले महिला डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर दिया था।

 

Related posts

बिहार में शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में नहीं पढ़ाएंगे 50 साल के टीचर

Rani Naqvi

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की प्रतिमा का अनावरण, कहा- कितने दिन जीते हैं ये मायने नहीं रखता…

Saurabh

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 11 जुलाई को होगी विपक्ष की बैठक

Pradeep sharma