Breaking News मनोरंजन

बर्थ-डे सेलीब्रेशन के दौरान समुद्र में गिर गईं प्रियंका, निक जोन्स ने मुश्किल से बचाया

priyanka chopara sea fall बर्थ-डे सेलीब्रेशन के दौरान समुद्र में गिर गईं प्रियंका, निक जोन्स ने मुश्किल से बचाया

मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना बर्थ डे सेलिब्रेशन काफी धमाकेदार तरीके से किया। प्रियंका के बर्थडे के मौके पर उनके पति ने उन्हें खास सरप्राइज का आयोजन किया था।

https://www.instagram.com/p/B0LDozAi-nj/?utm_source=ig_web_copy_link

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अपने बर्थ डे के मौके पर प्रियंका ने अपने नजदीकियों और रिश्तेदारों के साथ मियामी में खूब मस्ती की। प्रियंका इस दौरान जेट स्की चलाते हुए भी नजर आईं। इसके साथ ही प्रियंका इस सेलिब्रेशन के दौरान अपने पति, मां और दोस्तों के साथ यॉट पर खूब मजे करती नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/B0LEAmuCXJe/?utm_source=ig_web_copy_link

इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक फोटो काफी हैरान करने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका यॉट से समंदर में गिरती नजर आ रही हैं। इसमें दिखाया जा रहा है कि उनके पति निक जोनस उनकी टांगे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रियंका तबतक पानी में डूब चुकी होती हैं।

https://www.instagram.com/p/B0LDozAi-nj/?utm_source=ig_web_copy_link

मालूम हो कि इन दिनों प्रियंका बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। जल्द ही प्रियंका ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अपॉजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे।

Related posts

नए एल्बम के साथ जस्टिन बीबर फिर आ रहे हैं मचाने धमाल

Trinath Mishra

भारतीय सेना ने दिया पाक को जवाब, पांच पाक रेंजर्स ढ़ेर, तीन बंकर तबाह

lucknow bureua

बाॅलीवुड के किंग खान अब करेंगे सोनम के साथ रोमांस

Anuradha Singh