Breaking News यूपी

Lucknow: यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी का मौन धरना

Lucknow: यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी का मौन धरना

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के पास मौन धरना दिया। इसके पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

पंचायत चुनाव में हिंसा और खराब कानून व्यवस्था पर धरना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन धारण किया और वहीं बैठ गई। यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक माहौल देखने को मिला था। इसके अलावा महिला उत्पीड़न के भी कई मामले सामने आए। इसके अलावा प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने धरना दिया। गांधी प्रतिमा के पास वह एक घंटे से अधिक समय तक बैठी रहीं। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहां उपस्थित रहे।

Lucknow: यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी का मौन धरना

इस दौरान कई कांग्रेसी नेता मौके पर मौजूद रहे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, प्रमोद तिवारी, अराधना मिश्रा सहित सैंकड़ों लोग प्रियंका गांधी के साथ दिखाई दिए। लंबे से समय से धरना जारी होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस से गांधी प्रतिमा की तरफ बढ़ रहे हैं। भारी संख्या में इस धरने को समर्थन देने के कांग्रेस के लोग जीपीओ के पास इक्टठा हैं।

गुंडाराज के खिलाफ मौन धरने पर प्रियंका गांधी

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अस्मत प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। रोज लूट और हत्या की वारदात यूपी में देखने को मिल रही है। पूरा देश और प्रदेश भाजपा से दुखी है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। इसी गुंडाराज की समाप्ति के लिए महात्मा गांधी के चरणों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौन धारण कर बैठी हुई हैं।

प्रियंका के मौन और धरने पर जब पुलिस वाले वहां आए और उन्होंने कोरोना संक्रमण की बात कही। यह सुनकर भी प्रियंका गांधी चुप रहीं, उन्होंने एक कागज लिया और उसमें लिखा- कोविड तो पंचायत चुनाव में भी था।

Related posts

कांग्रेस ने किया GST का बॉयकाट, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Pradeep sharma

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे नेताजी के लिए बेहतरीन तोहफा: अखिलेश

bharatkhabar

मिर्जापुर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सीएम योगी पर दिया बड़ा बयान, कहा…

Shailendra Singh