Breaking News यूपी

यूपी में हो रही प्रियंका गांधी की राजनीतिक पर्यटन यात्रा- दिनेश शर्मा

यूपी में हो रही प्रियंका गांधी की राजनीतिक पर्यटन यात्रा- दिनेश शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रियंका गांधी के यूपी दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह प्रियंका गांधी की राजनीतिक पर्यटन यात्रा है। प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगी, जहां वह आपने राजनीतिक अभियान की शुरुआत करेंगी।

साढ़े 4 साल तक नजर नहीं आईं प्रियंका

मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि सभी पॉलिटिकल पार्टी को प्रचार करने का अधिकार है, लेकिन पहले 4 साल से अधिक के समय में वह सिर्फ एयरकंडीशन कमरों में बैठी रहीं। हफ्ते में एक दो बार ट्वीट करके सरकार की आलोचना की और उन्होंने अपना कर्तव्य पूरा किया। ये वही नेता हैं जो सरकार की आलोचना करके जनता को आकर्षित करने का काम करते हैं।

शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ आएंगी, जहां वह यूपी विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता भी उपस्थित होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं, इसी क्रम में अब कांग्रेस पार्टी भी मैदान जीतने की फिराक में है।

Related posts

IPL 2018: दिल्ली में दिखी DD की दिलेरी, चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रनों से हराया

rituraj

कोरोना गया तो ब्लैक फंगस बना काल, कोविड से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती

Aditya Mishra

लखनऊ: सर्राफा व्यापार के लिए परेशानी का सबब बना हॉलमार्क नियम, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh