Breaking News featured देश

प्रियंका गांधी का इंदिरा गांधी से जुड़ी यादें बोलीं, ‘फुटबाल में भारत नहीं खेल रहा तो उन्होंने इटली को किया सपोर्ट’

priyanka gandhi pic प्रियंका गांधी का इंदिरा गांधी से जुड़ी यादें बोलीं, 'फुटबाल में भारत नहीं खेल रहा तो उन्होंने इटली को किया सपोर्ट'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केरल के अरीकोड में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में प्रियंका ने लोगों के साथ इंदिरा गांधी से जुड़ी एक याद साझा की।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली में कहा कि बहुत लोग नहीं जानते होंगे कि मेरी दादी इंदिरा गांधी फुटबॉल की बड़ी प्रसंशक थीं। उन्होंने मेरे साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप भी देखा था। प्रियंका ने आगे कहा कि 1982 में जब हम वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देख रहे थे तो मैंने उनसे पूछा था कि आप किस टीम का समर्थन कर रही हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि भारत इसमें नहीं खेल रहा है, तो मैं इटली का समर्थन कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेटा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी फुटबॉल के बड़े फैन हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा इस रैली में अपने बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ गईं थीं। रैली के खत्म होने पर प्रियंका के बच्चों ने भी लोगों का अभिवादन किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन लोगों के साथ विश्वासघात किया, जिनके वोट की बदौलत वह (भाजपा) सत्ता में आई थी। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने पिछले पांच बरसों में देश को सिर्फ बांटने का काम किया है।

Related posts

कपिल ने किया खुलासा, सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को दिए 2 करोड़ रुपये

kumari ashu

राहुल को सड़क उद्घाटन करने से रोका, बीजेपी बोली स्मृति करेंगी लोकार्पण

lucknow bureua

पठानकोट हमले पर शरीफ ने सीनेट को अंधेरे में रखा ?

bharatkhabar