Breaking News featured देश यूपी

प्रियंका गांधी के काफिले की आपस में टकराई गाड़ियां, बड़ा हादसा होने से टला

WhatsApp Image 2021 02 04 at 10.56.29 AM प्रियंका गांधी के काफिले की आपस में टकराई गाड़ियां, बड़ा हादसा होने से टला

लखनऊ। जैसा कि सभी जानते हैं किसान आंदोलन को दो महीने से ज्यादा हो चुके है। जिसके चलते किसानों द्वारा रैली और महापंचायत की जा रही है। ऐसाी एक ट्रैक्टर रैली गणतंत्र दिवस पर की गई थी। जिसमें एक किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। जिसका आज अंतिम अरदास कार्यक्रम है। जिसके चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने काफिले के साथ रामपुर जा रही थी। तभी यूपी में हापुड़ रोड़ पर प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान गनीमत रही कि किसी कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण अगली कार के ड्राइवर ने कार के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे ये हादसा हो गया।

किसान के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर जा रही प्रियंका-

बता दें कि किसान आंदोलन दिनों दिन उग्र होता जा रहा है। किसानों द्वारा आए दिन महापंचायत की जा रही है। जिसमें अधिक से अधिक लोग पहुंच रहे हैं और किसान आंदोलन से जुड़ रहे हैं। इसी बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई ट्रैक्टर रैली में रामपुर के किसान नवरीत सिंह की मौत हो गई थी। जिसके चलते आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है। जिसके चलते इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी अपने काफिले के साथ उनके परिजनों को सांत्वना देने रामपुर जा रही थी। तभी उनकी काफिले की गाड़ी आपस में टकरा गईं। प्रियंका के काफिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी के इस काफिले में समर्थकों का हुजूम भी है। एनएच-24 के रास्ते प्रियंका गांधी रामपुर जा रही हैं।

Related posts

जेदयू ने किया लालू की तरफदारी को लेकर शिवानंद पर पलटवार

Rani Naqvi

बीच पर मलाइका अरोड़ा का दिखा हॉट अंदाज, क्या आप पहचान पाए?

Saurabh

एक बार फिर मुकेश अंबानी को चुना गया रिलायंस का चेयरमैन,हर साल मिलेगी इतनी सैलरी

mohini kushwaha