featured यूपी

जवान और किसान के सहारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस में जान फूंकेगी प्रियंका गांधी

यूपी न्यूज: सहारनपुर किसान पंचायत के माध्यम से सरकार पर हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी

सहारनपुर: कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन के साथ-साथ अपनी राजनीति को भी हवा देने की कोशिश में है। सहारनपुर की किसान पंचायत में शामिल होकर वह किसान कानून के विरोध में बोलेंगी। इसके साथ ही उनके निशाने पर केंद्र सरकार भी होगी। इस किसान पंचायत का उद्देश्य किसानों के बीच आंदोलन की आवाज को और मजबूत करना है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके दिया अपडेट
अपने सहारनपुर दौरे के बारे में प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज मैं किसानों के दिल की बात सुनूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तीनों काले कानून जरूर वापस लिए जाएंगे। किसानों के बीच अपनी बात रखने के साथ-साथ वह उनके संघर्षों का भी समर्थन करने आ रही हैं। इसी पंचायत से वह जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत करेंगी।

प्रदेश के इन 27 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, बदायूं, बरेली, फिरोजाबाद, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत होगी। ये सभी क्षेत्र किसान बाहुल्य हैं, यहां किसान आंदोलन की आवाज को काफी बल मिल रहा है।

जिले में धारा 144 लागू
किसान आंदोलन की मौजूदा हलचल को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने सहारनपुर जिले में धारा 144 लागू कर रखी है। यह बदलाव 6 फरवरी से ही कर दिया गया है। अब धारा 144 को 5 अप्रैल तक जारी रखने का आदेश दिया गया है। प्रियंका गांधी के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related posts

31 जनवरी को है सकट चौथ व्रत, जानें महत्व, पूजा विधि

Aman Sharma

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उत्तराखंड सिटी फॉरेस्ट का लोकापर्ण

Samar Khan

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार शराबबंदी मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

Rahul srivastava