featured यूपी

मां गंगा को मनाने के बाद यूपी के मन की बात जानने निकलेंगी प्रियकां गांधी, कुछ इस तरह चल रही तैयारी

UP की सियासत में सक्रिय हुईं प्रियंका गांधी, दो साल बाद आएंगी प्रयागराज

प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी में डुबकी लगाकर मां गंगा से आशीर्वाद लेने के बाद प्रियंका गांधी यूपी के मन की बात जानने निकलेंगी। जिस वक्त प्रियंका गांधी संगम में स्नान और पूजा अर्चना कर रही थीं उस वक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू उनके मेरठ दौरे की जमीन तैयार कर रहे थे।

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा हो सकती हैं। इस बात की चर्चा लंबे समय से है। चुनाव से ठीक एक साल पहले उन्होंने कांग्रेस संगठन में जान फूंकनी शुरू कर दी है। कृषि बिल के बहाने किसानों के साथ खड़ होने के बाद अब कांग्रेस महिला, नौजवान और किसान पर फोकस करने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी 15 फरवरी को मेरठ और बिजनौर का दौरा कर सकती हैं। उनके दौरे की तैयारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष खुद मेरठ पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्होंने मेरठ का सियासी तापमान नापा और कांग्रेस के लोगों के साथ बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद और आसपास के जिलों का दौरा भी कर सकते हैं।

सक्रिय कार्यकर्ताओं और युवाओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने में जुटी कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ताओं और युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। पार्टी हर जिले में ऐसे लोग तलाश रही है। रुहेलखंड समेत तमाम इलाकों में बड़े पदाधिकारी जी जान से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

जनता से जुड़े मुद्दे तलाश रहे कांग्रेसी
कांग्रेसी हर जिले में जनता से जुड़े मुद्दे तलाश रहे हैं। ऐसे मुद्दे तलाशकर कांग्रेसी जनता को साथ लेकर उसे आंदोलन का रूप देंगे। जिससे जनता की समस्याओं का निस्तारण हो और लोग पार्टी के साथ जुड़े। किसी कारणवश पार्टी से नाराज होकर घर बैठने वाले कार्यकर्ताओं को दुबारा मुख्य धारा से जोड़ने की तैयारी भी चल रही है।

Related posts

देहरादूनःविकास प्राधिकरण ने शिवालिक रेजीडेंसी बीमा बिहार सहस्त्रधारा रोड पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

mahesh yadav

शाहजहांपुर में दूसरे चरण का नामांकन शुरु

Rahul srivastava

भारत ने चीन को सुनाई दो टूक, कहां सभी सीमाओं से जल्द से जल्द हटाए सेना

Rani Naqvi