featured यूपी

अब मेरठ-बिजनौर में हुंकार भरेंगी प्रियंका, 15 को होगी किसान महापंचायत

अब मेरठ-बिजनौर में हुंकार भरेंगी प्रियंका, 15 को होगी किसान महापंचायत

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस की जमीन तलाशने की जिम्‍मेदारी पार्टी की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कंधों पर है। इसकी शुरुआत प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों को साधने के साथ की है।

15 फरवरी को बिजनौर-मेरठ का दौरा
पिछली 10 फरवरी को सहारनपुर जिले के चिलकाना में किसान महापंचायत में शामिल होने के बाद अब प्रियंका गांधी बिजनौर और मेरठ की किसान महासभा में शामिल होने जाएंगी। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, आगामी 15 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिजनौर और मेरठ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह किसान पंचायत में शामिल होंगी और किसान परिवारों से मुलाकात भी करेंगी।

27 जिलों में होगी किसान महापंचायत  
वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ पश्चिमी यूपी के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने जा रही है, जिसकी शुरुआत 10 फरवरी को सहारनपुर से हुई है। यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व कांग्रेस के अन्‍य नेता किसानों को नए कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के निशाने पर भाजपा सरकार
नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को अपने निशाने पर ले रही है। सहारनपुर किसान महापंचायत के दौरान पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। साथ ही उन्‍होंने किसानों से पीछे न हटने की अपील करते हुए कहा था कि, ‘कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।’

Related posts

अंग्रेजों के पसीने छुड़ाने वाले चंद्र शेखर आजाद के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़े कुछ किस्से..

Rozy Ali

दुष्कर्म के खिलाफ बेटियों ने दिन के उजाले में निकाला कैंडल मार्च

rituraj

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के वाहनों का होगा पंजीकरण, जल्द दिखेगी नंबर प्लेट

Vijay Shrer