featured यूपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में पुलिस के रवैये को लेकर किए ये गंभीर सवाल 

प्रियंका गांधी 1 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में पुलिस के रवैये को लेकर किए ये गंभीर सवाल 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस की और प्रदेश में पुलिस के रवैये को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अराजकता फैला रही है। धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बिजनौर में दो लड़कों की हत्या की गई। दूध लेने गए बच्चे को पुलिस ने गोली मारी। सुलेमान नाम के लड़के को पुलिस उठाकर ले गई। उसका शव मिला है। पुलिस ने सुलेमान के परिजनों को धमकाया कि अगर आवाज उठाई को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसी तरह पूर्व आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी को भी घर से उठाया गया। उन्होंने फेसबुक पर सिर्फ एक पोस्ट डाली थी और लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने प्रदेश में अब तक 5500 लोगों को डिटेन किया है और करीब 1100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवा रंग धारण किया है। उन्हें इसका महत्व समझना चाहिए। भगवा उनका निजी रंग नहीं है बल्कि भारत की परंपरा का प्रतीक है। हमारी परंपरा में बदला या हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन मुख्यमंत्री बदला लेने की बात करते हैं। ये मुख्यमंत्री की भाषा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस उन्हीं की सोच पर काम कर रही है और आमजनता को प्रताड़ित कर रही है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीएचयू के बच्चे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें जेल में डाल दिया गया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी सुरक्षा के संबंध में सीआरपीएफ द्वारा जारी किए गए बयान पर कुछ भी बात नहीं की और कहा कि प्रदेश में इतने बड़े मुद्दे हैं। उन पर बात होनी चाहिए। मेरी सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है।

Related posts

प्रयागराज: कोरोना से लोगों को बचाने निकले बीजेपी कार्यकर्ता, डोर टू डोर जान रहे लोगों का हाल

Shailendra Singh

प्रयागराजः मृत पड़े 71 कुओं को फिर से किया जायेगा पुनर्जीवित, जलकल विभाग ने दिया निर्देश

Shailendra Singh

24 घंटे में COVID-19 से देश में सबसे ज्यादा 507 लोगों की मौत, कुल मामले 585493 हुए

Rani Naqvi