featured यूपी

प्रयागराज में प्रियंका: नौका विहार के दौरान उतारी लाइफ जैकेट, सुरक्षा पर उठे सवाल

प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने लगाई आस्‍था की डुबकी, किया नौका विहार

प्रयागराज: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव व उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रयागराज दौरे पर पहुंची हैं। इस दौरान उन्‍होंने अपने पुरखों की कार्यस्थली आनंद भवन में बैठक करने के बाद मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर पावन त्रिवेणी में आस्‍था की डुबकी लगाई। प्रियंका गांधी ने संगम पर बेटी मिराया और बेटे रेहान के साथ पूजा-अर्चना भी की।

नौका विहार के दौरान उतारा लाइफ जैकेट
वहीं, कांग्रेस महासचिव ने नौका विहार के दौरान अपना लाइफ जैकेट भी उतार दिया था, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस दौरान आराधना मिश्रा ‘मोना’ और दिल्ली से साथ आईं दो अन्य सहयोगी भी मौजूद रहीं। प्रियंका गांधी सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने बाद द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात करने पहुंची हैं।

आनंद भवन में पुरखों को किया नमन
इससे पहले प्रियंका गांधी अपने पुरखों के स्मृति स्थल आनंद भवन आकर भाव विभोर हो गईं। अपने बच्‍चों के साथ उन्‍होंने अपने पैतृक आवास आनंद भवन में अपने पुरखों को याद किया। प्रियंका ने पं. जवाहर लाल नेहरु की स्मृतिका पर पुष्पांजलि के साथ ही पंडित मोती लाल नेहरू व इंदिरा गांधी को भी नमन किया। इसके बाद बैठक की और फिर यहां पर स्वराज भवन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों के स्वजन से भी मुलाकात की। उन्होंने कुछ पल स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी बिताए।

आपको बता दें कि वर्ष 2019 में प्रियंका गांधी दो बार प्रयागराज दौरे पर आई थीं। गौरतलब है‍ कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी किसानों के समर्थन में भी खुल के उतर चुकी हैं। पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बहाने वह कांग्रेस के लिए संभावनाएं तलाश रही हैं। ऐसे में सहारनपुर के बाद प्रियंका गांधी 13 फरवरी को मेरठ, 16 फरवरी को बिजनौर, 19 फरवरी को मथुरा और 20 फरवरी को अलीगढ़ भी जा सकती हैं।

Related posts

विपक्ष बोला बढ़ रही बेरोजगारी, सीएम खट्टर ने कही ये बात

Trinath Mishra

Go First Flight Cancelled: 3 से 5 मई तक गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट रद्द, जानें वजह

Rahul

जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल द्रविड़ होंगे हेड़ कोच, देखें शेड्यूल

Shailendra Singh