featured देश

प्रियंका गांधी ने खाली किया सरकारी बंग्ला, जाने अब कहां रहेंगी कांग्रेस महासचिव

प्रियंका गांधी वाड्रा प्रियंका गांधी ने खाली किया सरकारी बंग्ला, जाने अब कहां रहेंगी कांग्रेस महासचिव

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित आवस सरकारी बंग्ले को खाली कर दिया है। फिलहाल प्रियंका गांधी गुरूग्राम में जाकर शिफ्ट हो गई है।

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट स्थित आवस सरकारी बंग्ले को खाली कर दिया है। फिलहाल प्रियंका गांधी गुरूग्राम में जाकर शिफ्ट हो गई है। वह अपने परिवार के साथ गुरूग्राम में जाकर शिफ्ट हो गई है। प्रियंका गांधी का बंग्ला सासंद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने सरकारी बंग्ला खाली करने के बाद अपने लिए लोधी रोड पर एक घर चुना है। फिलहाल प्रियंका गांधी के उस घर में मरम्मत का काम चल रहा है। इस लिए प्रियंका गांधी अपने परिवार के साथ कुछ दिन के लिए दिल्ली से बाहर रह सकती हैं। प्रियंका गांधी हाल ही में पेंटहाउस गई थी और वहीं पर उन्होंने रात बिताई थी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी दिल्ली के सरकारी बंग्ले को खाली करने के बाद पेंटहाउस में वापस रहने के लिए आ सकती है।

https://www.bharatkhabar.com/mahayagya-in-the-ascetic-camp-for-ramrajya-in-ayodhya/

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार की रात को गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित पेंटहाउस में रूकी थी। जिस हाउस में वो रूकी थी उसका मालिकाना हक उनके पति रॉबर्ड वाड्रा का है। प्रियांका की गाड़ियों का काफिला रात 9 बजे के आस-पास आवास पर पहुंचा जिसके बाद वो वापस दिल्ली लौट आई थी। प्रियंका के दिल्ली रूकने की खबर पर गुरूग्राम पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। घर की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद प्रियंका गुरूग्राम में शिफ्ट हो सकती है।

Related posts

सेना सीमाओं पर शांति चाहती है लेकिन हम कमजोर नहीं : सेना प्रमुख

Anuradha Singh

शर्मनाक: अधिकारी ने शौचालय के बदले महिला से कि शारीरिक संबंध बनाने की बात

Rani Naqvi

मोदी पर राहुल ‘बम’ कहा नोटबंदी ने देश को बांट दिया

Rahul srivastava