Breaking News यूपी

महोबा की घटना पर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, कहा- गंभीर नहीं सरकार

priyanka Gandhi 1 महोबा की घटना पर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, कहा- गंभीर नहीं सरकार

महोबा: महोबा में हुई अपराधिक घटना पर प्रियंका गांधी ने सोमवार सुबह ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। औसतन हर दिन 163 से अधिक ऐसे मामले सामने आते हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए भी यूपी सरकार गंभीर नहीं दिखाई देती है।

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कोई घटना होने के बाद महिला शिकायत करती है, तो उसे पूरी सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। महोबा जैसे मामले महिलाओं के मनोबल को कमजोर करने का काम करनमे का काम करते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि कोई भी यौन शोषण का मामला होने के बाद भी शिकायत नहीं होती।

एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया, जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी को जेल में डाल दिया। मामला यहीं नहीं थमा इसके बाद आरोपी के परिवार ने पीड़ित महिला पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। इसी घटना पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर सवाल खड़े किए।

Related posts

Farmer Protest at Parliament: संसद में किसान प्रदर्शन को लेकर जारी हुआ पोस्‍टर

Shailendra Singh

राहुल बोले राफेल पर सरकार घिरी तो अरुण जेटली ने कहा यह न्यायालय का प्रक्रियागत फैसला

bharatkhabar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान को पनाह देने वाला नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस बहुत दु:खी थी

bharatkhabar