featured यूपी

प्रियंका ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, जानिए क्या बोलीं

प्रियंका ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, जानिए क्या बोलीं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार यूपी सरकार पर हमलावार है। एक बार फिर प्रियंका गांधी ने यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों पर सरकार की जमकर आलोचना की।

फेसबुक पोस्ट से साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट करते हुए लिखा है यूपी में जहरीली शराब से यूपी में एक साल में लगभग 100 से अधिक लोगों की जान चुकी है। सरकार हर बार एक्शन लेने की बजाय चुप बैठ जाती है।

शराब माफियाओं पर एक्शन नहीं

प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रदेश की सरकार ने मौन साध रखा है। साल भर में लगभग 100 लोगों की मौत चुकी है। सरकार हर बार एक्शन लेने का नाटक करती है।

यूपी में जंगल राज-प्रियंका

यूपी कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने कहा यूपी में जंगल राज कायम है। प्रदेश में सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नाटक करती है। सरकार के नाटक के बाद दूसरी बढ़ी घटना घट जाती है। घटनाओं में अक्सर देखा गया है इन में शामिल लोगों को सरकार का संरक्षण प्राप्त होता है।
अलीगढ़ की घटना में एक दोषी का भाजपा कनेक्शन सामने आ रहा है। अब यह देखना है कि यूपी की सरकार दिखावटी पन छोड़कर कब कार्रवाई करती है।

Related posts

बेबी पाउडर से महिला को कैंसर, कोर्ट ने ठोका 468 करोड़ का जुर्माना

bharatkhabar

योगी के मंत्री ने उठाई यूपी के विभाजन की मांग कहा, विभाजन के बिना विकास संभव नहीं

mahesh yadav

जल्लीकट्टूः विरोध के बाद उद्घाटन समारोह, वापस लौटे सीएम

Rahul srivastava