Breaking News featured देश

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- जवानों की जिंदगी से खेल रही सरकार

19bff3b8 c9fb 4f40 9cea 66ddcce51808 प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- जवानों की जिंदगी से खेल रही सरकार

लखनऊ। देश में आए दिन राजनीतिक पार्टियों की हलचलें तेज होती दिखाई दे रही हैं। विपक्ष किसी न किसी मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर होता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही बीते दिनों से अर्नब गोस्वामी को लेकर खबरे तेज हो रही है। सोशल मीडिया से लीक हुए पत्रकार अर्नब गोस्वामी की चेट से साफ जाहिर होता है कि उन्हें बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी पहले से ही थी। जिसके बाद विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा जा रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियां का कहना है कि हमले से जुड़ी जानकारी पत्रकार तक कैसे पहुंची, इसकी संसदीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए।

जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है- प्रियंका गांधी

बता दें कि सरकार के कामों को लेकर विपक्षी दल आए दिन हमलावर होते हुए नजर आते हैं। इस बीच इन दिनों देश में कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार द्वारा कृषि कानूनों का वापस नहीं लिया जाता है तब तक हम यहीं डटे रहेंगे। इसके साथ ही विपक्षी दल सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है। जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर कायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट-

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है हमें फायदा होगा। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए। यह बहुत गम्भीर मामला है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

Related posts

28 दिनों बाद आर्यन खान जेल से रिहा, शाहरुख के साथ मन्नत के लिए रवाना

Rahul

विहिप की केंद्रीय बैठक में उठेगा धर्मांतरण का मुद्दा

Shailendra Singh

भ्रष्टाचार के आरोपों में फसे मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की अदालत में हुई पेशी

rituraj