featured यूपी

निषाद समुदाय के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- हम हैं आपके साथ

WhatsApp Image 2021 02 21 at 4.35.12 PM निषाद समुदाय के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- हम हैं आपके साथ

प्रयागराज: 4 फरवरी को निषाद समुदाय और पुलिस के बीच हुई झड़प अब राजनीतिक सहानुभूति बटोर रही है। इसी मामले में प्रियंका गांधी रविवार को परिवार से मिलने प्रयागराज पहुंची।

यह भी पढ़ें: मेरठ किसान पंचायत में शामिल होंगे केजरीवाल, आज होगी बैठक

बसवार गाँव में गांधी

प्रयागराज के बसवार गांव में निषाद समुदाय से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रविवार को पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ हर हाल में खड़ी हुई है।

दरअसल पुलिस बल के द्वारा इसी गांव के लोगों को 4 फरवरी को पीटा गया था। इस दौरान कई नाविक और मजदूर पुलिस की मार का शिकार हुए। पुलिस बल ने उनकी नाव भी तोड़ दी थी। इस घटना के बाद विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

अखिलेश यादव सहित कई ने उठाए सवाल

निषाद समुदाय के साथ हुई घटना के बाद राजनीति भी होने लगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने इसे गलत करार देते हुए कहा कि सरकार गरीबों के लिए नहीं सोच रही है।

WhatsApp Image 2021 02 21 at 4.35.15 PM निषाद समुदाय के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- हम हैं आपके साथ

इस मामले में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी एक्टिव नजर आए। उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनके दुख दर्द को समझा। निषाद समुदाय का यह घटनाक्रम एक बार फिर चर्चा में आया, जब प्रियंका गांधी उन लोगों से मिलने पहुंची।

कुछ ही दिनों में दूसरी बार प्रयागराज

प्रियंका गांधी बीते 11 फरवरी को भी प्रयागराज में थी। उन्होंने संगम में पहुंचकर डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। प्रियंका के उत्तर प्रदेश आगमन पर नजर डालें तो सिर्फ फरवरी महीने में ही वह 5 बार उत्तर प्रदेश आ चुकी हैं। उन्होंने सहारनपुर और बिजनौर किसान महापंचायत में भी अपनी बात रखी। लगातार किसान कानूनों के विरोध में वह मोदी सरकार और योगी को घेर रही हैं।

Related posts

‘मन की बात’ के जरिए आज देश की जनता को संबोधित करेंगे PM मोदी

mahesh yadav

लखनऊः साइकिल यात्रा पर भाजपा का तंज, कहा- नीति और नीयत समझ चुकी है जनता

Shailendra Singh

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से लोगों का हाल बुरा,गाजियाबाद में स्कूल बंद

rituraj