featured यूपी

क्या कांग्रेस की नैया पार लगा पाएंगी गंगा मैया?

क्या कांग्रेस की नैया पार लगा पाएंगी गंगा मैया?

प्रयागराज: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो करीब दो साल बाद संगम नगरी पहुंचीं। आज मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम में उन्‍होंने मौन धारण करते हुए आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान बेटी मिराया और बेटे रेहान ने भी मां प्रियंका गांधी के साथ स्‍नान किया।

प्रियंका गांधी ने चलाई नाव
इससे पहले प्रियंका गांधी प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे अपने पुरखों की कर्मस्‍थली आनंद भवन पहुंचीं, जहां भारी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। आनंद भवन से सीधे वह अरेल घाट के लिए रवाना हुई, जहां नाव की मदद से संगम में स्नान के लिए गईंl इस दारौन कांग्रेस महासचिव ने नाव भी चलाई।

शंकराचार्य स्‍वामी का लिया आशीर्वाद
वहीं, संगम स्नान के बाद सीधे वह संगम तट पर स्थित यमुना नदी के किनारे मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद पास ही स्थित द्वारका-शारदा पीठ के आदि गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम गईं और उनसे मुलाकात करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने कहा, ‘यहां आकर बहुत खुशी हुई क्योंकि शंकराचार्य जी और मेरे परिवार का पुराना रिश्ता रहा है।’

 

इसके बाद शाम करीब चार बजे फ्लाइट होने के कारण प्रियंका गांधी स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम से सीधे एयरपोर्ट के लिए अपने काफिले के साथ रवाना हो गईं। प्रयागराज दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा ‘मोना’ भी मौजूद रहीं।

आनंद भवन में पुरखों को किया नमन
इससे पहले प्रियंका गांधी अपने पुरखों के स्मृति स्थल आनंद भवन आकर भाव विभोर हो गईं। अपने बच्‍चों के साथ उन्‍होंने अपने पैतृक आवास आनंद भवन में अपने पुरखों को याद किया। प्रियंका ने पं. जवाहर लाल नेहरु की स्मृतिका पर पुष्पांजलि के साथ ही पंडित मोती लाल नेहरू व इंदिरा गांधी को भी नमन किया।

अनाथालय के बच्‍चों से की मुलाकात
इसके बाद बैठक की और फिर यहां पर स्वराज भवन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों के स्वजन से भी मुलाकात की। उन्होंने कुछ पल स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी बिताए। आपको बता दें कि वर्ष 2019 में प्रियंका गांधी दो बार प्रयागराज दौरे पर आई थीं।

Related posts

बॉलीवुड में शादीशुदा होने से फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का संबध-जाने

mohini kushwaha

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाभी कथित तौर पर गायब

Rani Naqvi

बड़ी ख़बर : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लिया हिरासत में

Kalpana Chauhan