Breaking News यूपी

UP Election 2022: गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- जरूरत पड़ी तो…

UP Election 2022: गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- जरूरत पड़ी तो...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गठबंधन की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना है। उसके लिए किसी से भी गठबंधन कर लिया जाएगा।

किसी भी हद तक जाएगी कांग्रेस

बीते दिनों कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह कहा गया था कि वह आने वाले चुनाव में कोई भी गठबंधन नहीं करेगी। लेकिन अब लखनऊ दौरे पर आई प्रियंका गांधी ने बैठक के बाद यह साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चली जाएगी। आने वाले चुनाव में अगर किसी राजनीतिक दल से गठजोड़ करना पड़ा तो वह भी करने के लिए हमारे दरवाजे खुले हुए हैं।

यूपी में जीत का लक्ष्य

लखनऊ पहुंचकर कांग्रेस पार्टी ने अपने इरादे जता दिए। प्रियंका गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वहीं मौन धरने पर बैठ गईं, दूसरे दिन वह लखीमपुर खीरी पहुंचीं। जहां पीड़ित महिला से मुलाकात की। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिला के साथ अभद्रता हुई थी, इसी पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई। यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर लगातार प्रियंका गांधी हमला बोल रही हैं।

इस दौरे पर प्रियंका गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कर लक्ष्य आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराना है। दौरे के तीसरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का दौर जारी है। मिशन 2022 के लिहाज से कांग्रेस के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Related posts

सूबे के अंदर एंबुलेंस में नहीं है पेट्रोल

Pradeep sharma

समर्थकों ने एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सी

shipra saxena

फतेहपुर: एक पत्‍थर ने खत्‍म कर दिया गांव का अस्तित्‍व, जानिए इसके पीछे का राज़  

Shailendra Singh