Breaking News featured देश यूपी

प्रियंका गांधी ने की पंचायत सदस्यों के साथ बैठक, कृषि कानूनों को पूरे देश के लिए बताया हानिकारक

WhatsApp Image 2021 01 27 at 4.55.09 PM प्रियंका गांधी ने की पंचायत सदस्यों के साथ बैठक, कृषि कानूनों को पूरे देश के लिए बताया हानिकारक

लखनऊ। जैसा कि सभी जानते हैं यूपी में पंचायत चुनाव आने वाले हैं। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की हलचलें तेज हो गई है। सत्ता की चाह रखने वाली राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और मतदाताओं को लुभाने में लगी हुई हैं। इसके साथ बता दे कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच अपनी पैठ बनाने में लगी हुई हैं। जिसके चलते आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अमेठी के जामो में पंचायत के सदस्यों को संबोधित किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उनके लिए अमेठी के साथ संबंध राजनीतिक नहीं, बल्कि एक परिवार के थे।

पार्टी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता- प्रियंका गांधी

बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों अभी से शुरू हो गई है। जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के राजनीतिक पार्टिंयां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और पंचायत चुनाव को लेकर सदस्यों के साथ बैठक की जा रही है। इसी बीच आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अमेठी के जामो में पंचायत के सदस्यों को संबोधित किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि उनके लिए अमेठी के साथ संबंध राजनीतिक नहीं थे, बल्कि एक परिवार के थे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून न केवल किसानों के बल्कि पूरे देश के हित के लिए हानिकारक हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों और समाज के कमजोर वर्गों का समर्थन करती है।

नए साल पर प्रियंका गांधी ने दस लाख कैलेंडर छपवाए-

इससे पहले कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने नए साल के मौके पर दस लाख कैलेंडर छपवाए हैं जिन्हें राज्य के विभिन्न शहरों और गांवों में बांटा जाएगा। बारह पन्नों के इस कैलेंडर के हर पन्ने पर प्रियंका गांधी की बड़ी तस्वीरें हैं। नए साल के इन कैलेंडरों को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए हैं। प्रियंका गांधी के द्वारा की जा रही कोशिशों के लगता है कि इस बार यूपी में कांग्रेस की अलग मुकाम हासिल कर सकती है। क्योंकि जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए प्रियंका गांधी कोई भी कसर नहीं छोड़ रही हैं।

Related posts

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला का दो दिवसीय भारत दौरा रविवार से शुरु

shipra saxena

1 जुलाई से खोले जाएंगे स्कूल, सरकार ने इन शर्तों के साथ दी मंजूरी

Shailendra Singh

पंडित जवाहर लाल नेहरु के जीवन संघर्ष की पूरी कहानी

mahesh yadav