featured देश

बीजेपी से पंगा लेना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी, एक महीने के अंदर करना होगा घर खाली..

priyanka gandhi 1 बीजेपी से पंगा लेना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी, एक महीने के अंदर करना होगा घर खाली..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वो आये दिन बीजेपी पर निशाना साधती रहती हैं। लेकिन बीजेपी ने उन्हें बड़ा झटका दे दिया है।प्रियंका गांधी वाड्रा को उनका सरकारी बंगला खाली करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया है। यानी 1 अगस्त से पहले उन्हें अपने सरकारी बंगले को खाली करना होगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी एक आधिकारिक लेटर में प्रियंका गांधी को दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित बंगले को खाली करने के लिए कहा गया है, क्योंकि उनके पास अब एसपीजी सुरक्षा नहीं है।

priyanka 1 बीजेपी से पंगा लेना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी, एक महीने के अंदर करना होगा घर खाली..

 

प्रियंका गांधी को कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त तक इसे खाली नहीं करती हैं तो  उन्हें जुर्माना देना होगा। नोटिस के मुताबिक प्रियंका को लोधी एस्टेट स्थित 6बी टाइप के मकान संख्या 35 को खाली करना होगा।

https://www.bharatkhabar.com/russia-slams-us-maximum-suffocation-policy-against-iran-in-un/
इससे पहले कन्द्र सरकार के द्वारा प्रियंका गांधी, उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिए गए एसपीजी कवर को पिछले साल नवंबर में वापस ले लिया गया था। और अब प्रियंका गांधी से उनका सरकारी बंगला खाली कराने के आदेश दे दिया गये हैं। कांग्रेस के लिए इसे बड़े झटके तौर पर  देखा जा सकता है।

Related posts

Hathras Latest: धारा 144 लागू, गांव में जांच करने एसआईटी की टीम पहुंची 

Trinath Mishra

अफगानिस्तान में आज मतदान, तालिबान ने दी है विस्फोट करने की धमकी

Trinath Mishra

Breaking News