Breaking News featured देश

महिला आयोग की सदस्य के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी, जानें क्या है पूरा मामला

7cfb5570 45c4 4d0a 9544 d5d2bdaca1da महिला आयोग की सदस्य के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी, जानें क्या है पूरा मामला

बदायूं। देश में आए दिन किसी न किसी हिस्से से गैंगरेप जैसी घिनोनी वारदात देखने को मिल ही जाती है। ये बढ़ती घटनाएं मानवता का शर्मसार करने वाला काम कर रही है। आज के दौर में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सीमा बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या के मामले में महिला आयोग की एक सदस्य के बयान की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी अलोचना करते हुए सवाल उठाए है। प्रियंका ने कहा कि महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली और बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी। अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए महिलाएं भी बेतुके बयान देने में आगे आ रही है। अगर महिला ही महिला को न्याय नहीं दिला पाएगी। तो कैसे चलेगा।

चंद्रमुखी देवी ने बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया-

बता दें कि प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया कि क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई। उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ”क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी। गौरतलब है कि, राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी ने बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया था और पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल की थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि शाम के समय महिला मंदिर जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाती तो इस जघन्य वारदात को टाला जा सकता था।

हत्या और बलात्कार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-

हालांकि उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अगर पुलिस सक्रिय होती तो ये घटना नहीं हो सकती थी। आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related posts

एक बच्चे की तरह स्नोफॉल एंजॉय कर रही ये एक्ट्रेस, VIDEO हुआ वायरल

Hemant Jaiman

आज 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

Rani Naqvi

बिजली विभाग के कर्मचारी आज करेंगे विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

Aditya Mishra