लाइफस्टाइल

Royal Wedding-गिल्टरी गाउन में प्रियंका चौपड़ा का स्टनिंग लुक

11 36 Royal Wedding-गिल्टरी गाउन में प्रियंका चौपड़ा का स्टनिंग लुक

नई दिल्ली। प्रियंका चौपड़ा अपने स्टाइल और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं और आए दिन प्रियंका अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में रहती हैं। बता दे कि हाल ही में प्रियंका कांस में नजर आई थी जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। यूं तो प्रियंका हर बार अपने लुक से लोगों को दिवाना बना देती हैं। ऐसा ही कुछ प्रियंका ने रोयल वेडिंग में किया।

11 36 Royal Wedding-गिल्टरी गाउन में प्रियंका चौपड़ा का स्टनिंग लुक

यूट्रन विविएन वेस्‍टवुड स्‍कर्ट ड्रेस

बता दे कि मेगन मार्कले आरै प्रिंस हैरी की शादी शादी में प्रियंका न्‍यूट्रन विविएन वेस्‍टवुड स्‍कर्ट ड्रेस में नज़र आईं। फ्रोगमोरे हाउस में हुए रिसेप्‍शन में सिर्फ 200 लोगों को ही मेहमान के तौर पर बुलाया गया था जिनमें से भारतीय एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक थीं। इस मौके पर प्रियंका पूरी तरह से जगमगाती हुई गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने कर ली शादी-जाने पूरा मामला

स्‍टाइलिस्‍ट मिमि कटरेल

बता दे कि प्रियंका ने शोल्‍डर क्रिस्टियन डिओर गाउन के साथ विंडर कैसल के आगे पोज़ देते हुए खूब तस्‍वीरें खिंचवाईं। प्रियंका चोपड़ा की स्‍टाइलिस्‍ट मिमि कटरेल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्‍शन में प्रियंका की लुक की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं दुल्‍हन बनी मेगन भी अपनी Givenchy गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और उन्‍होंने रिसेप्‍शन पर स्‍टैला मैक कार्टनी की डिज़ाइन की गई ड्रेस पहनी थी।

शाही परिवार की शादी

बता दे कि प्रियंका के साथ इस रोयल वेडिंग में कई जानी मानी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। इस मौके पर टेनिस स्‍टार सेरेना विलियम्‍स और रग्‍बी स्‍टार जॉनी विल्किंसन भी पहुंचे थे। शाही परिवार के छोटे बेटे हैरी की उम्र 33 है और उनकी पत्‍नी मेगन 36 साल की हैं। मेघन का पहले तलाक हो चुका है और उनकी मां अफ्रीकन-अमेरिकन थी जबकि पिता अमेरिकन थे। ऐसा कभी शाही परिवार में नहीं होते देखा गया है।

Cannes Film Festival-रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय ने जीता लोगों का दिल

प्रियंका और मेगन की पहली मुलाकात

बता दे कि प्रियंका और मेगन की पहली बार मुलाकात एक टीवी सेलिब्रेशन पर जनवरी 2016 में एल्‍ली छठे एनुअल वुमेन में हुई थे। इस पार्टी में विओला, ऑलिविआ विल्‍डे जैसे दिग्‍गज स्‍टार्स भी पहुंचते थे। इन दोनों के बीच बहुत जल्‍दी ही गहरी दोस्‍ती हो गई। साल 2017 में पीपल मैगजीन में अपने एक इंटरव्‍यू में प्रियंका ने बताया था कि बाकी लड़कियों की तरह वो दोनों भी बहुत कम समय में ही एक-दूसरे की बहुत अच्‍छी दोस्‍त बन गईं थीं।

प्रियंका का स्‍टाइल

वहीं अपने इंटरव्‍यू में मेगन ने कहा था कि उन्‍हें प्रियंका का स्‍टाइल बहुत पसंद है और वो दोनों बहुत जल्‍दी अच्‍छी दोस्‍त बन गई हैं और रोज़ साथ में हैंगआउट भी करते हैं। बता दे कि प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। बता दे कि प्रियंका काफी समय बाद सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी जिसका सभी को बेसब्री से इंतेजार है।

प्रियंका चोपड़ा की पीएम मोदी से मुलाकात-खोले कई राज

Related posts

राम या श्याम जानिए आपके घर में है कौन सी तुलसी और आपको कौन देगी सबसे ज्यादा फायदा…

Mamta Gautam

ऐसे लाए गर्मियों में त्वचा पर निखार

mohini kushwaha

इन लोगों को सोच-समझकर ही लगवानी चाहिए वैक्सीन, कहीं आप तो इन लोगों में शामिल नहीं

Aman Sharma