मनोरंजन

जब आईफा के मंच पर नर्वस हुईं प्रियंका

Priyanka 1 जब आईफा के मंच पर नर्वस हुईं प्रियंका

मुंबई। बॉलीवुड ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह मेड्रिड में चल रहे 17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में गुनगुनाने से पहले नर्वस हैं।

अंतर्राष्ट्रीय-जगत में कदम रख चुकीं प्रियंका ने ट्विटर पर प्रशंसकों से अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “आईआईएफए 2016 के लिए क्रेजी तैयारी और पहली बार इसमें गाने को लेकर नर्वस हूं।”

चार दिवसीय आईफा फिल्म समारोह रविवार को पुरस्कार समारोह के साथ समाप्त होगा। अभिनेत्री ने स्पेन में अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम किया। वह इस साल ऑस्कर कार्यक्रम में भी नजर आईं थी।

(आईएएनएस)

Related posts

जानिए: सनी लियोन की किन आदाओं का दिवाना था ओसामा बिन लादेन

Rani Naqvi

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने इस प्रोड्यूसर पर लगाया सेक्सुअल हैरसमेंट का आरोप, बताई ये बड़ी बात

Trinath Mishra

प्रियंका चोपड़ा की पीएम मोदी से मुलाकात-खोले कई राज

mohini kushwaha