Breaking News featured देश मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को किसानों को समर्थन करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

b6433105 5a32 4678 afea bbdd66fc6151 प्रियंका चोपड़ा को किसानों को समर्थन करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन को आज 13वां दिन है। लेकिन सरकार और किसानों के बीच हुई बैठकों में कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। आज किसानों द्वारा भारत बंद करने को ऐलान किया गया था। जिसके चलते देश के कुछ हिस्सों में इसका असर दिखाई दिया तो कुछ में नहीं दिखाई दिया। इसी बीच किसानों के समर्थन में बॉलीवुड से लेकर पंजाब फिल्म इंडस्ट्री तक के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के सपोर्ट में तमाम सितारों सहित प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें सपोर्ट किया था। वही अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर हुई ट्रोल-

बता दें कि शल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में सेटल हैं और ऐसे में किसानों के इस आंदोलन और उनके दर्द को नहीं समझ सकती। ऐसे में प्रियंका और उनके इस ट्वीट तमाम सोशल मीडिया यूजर्स फेक और ओवरएक्टिंग बता रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में किसानों को भारतीय सैनिक कहा, और उनकी उम्मीदों पूरी होने की बात कही। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए। एक संपन्न डेमोक्रेसी के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मुश्किल का बाद की बजाय जल्द सोल्यूशन निकलना चाहिए। इसके साथ ही अब प्रियंका सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। इसके साथ ही एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रिती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा भी समर्थन में आई गांजे की खेती करने वाले किसानों के।

Related posts

यूएस में 9/11 के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला

bharatkhabar

दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ का आयोजन, भाजपा के कई नेता होगें शामिल

Ankit Tripathi

गांव के रिसॉर्ट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 4 युवक व 6 युवतियों को पकड़ा

Trinath Mishra