मनोरंजन

रोहिंग्या कैंप की तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा

Untitled 117 रोहिंग्या कैंप की तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब से भारत आई है तब से किसी ना किसी बात ट्रोल हो रही हैं। एक बार फिर प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बता दे कि कुछ समय पहले प्रियंका बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं थी जिसकी एक तस्वीर प्रिंयका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जिसके बात से प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है।

 

Untitled 117 रोहिंग्या कैंप की तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा

 

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ब्रैंड ऐंबेसडर है और इसी दौरान प्रियंका हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, ‘मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की ज़रूरत है।

लोगों को नहीं आया प्रियंका का अंदाज पसंद

हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।’ प्रियंका ने जैसे ही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वैसे ही प्रियंका को लोगों के गुस्सें का सामना करना पड़ा। प्रियंका का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने लिखा, ‘आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोल दीजिए।’

वहीं कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। एक ट्रोलर ने लिखा, बड़ी बात कहने के लिए खेद है .. लेकिन मैं सिर्फ पूछना चाहता हूं .. हम भारतीयों के साथ एक ही समस्या है, भारत को भूल जाओ .. आप खुद ही बताएं मुंबई में आप कितने बार गए, उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए आपने क्या किया ??? हम सराहना करेंगे यदि कुछ समय कम से कम हमारे स्थानों के आस-पास भी रहेंगे। धन्यवाद

प्रियंका के काम की हुई तारिफ

इसके बाद ट्वीटर पर ट्रोलर्स आपस में ही उलझ गए। कई लोगों ने प्रियंका के इस काम की तारीफ भी की। वहीं एक ट्रोलर ने लिखा, ‘प्रियंका ने उनमें से एक रोहिंग्या शराणार्थी से शादी करने का फैसला कर लिया है। बस एक यही तरीका है जिससे वह उनकी मदद कर सकती हैं।’ खुद प्रियंका ने भी नहीं सोचा होगा कि साफ नीयत से किए जा रहे काम को भी लोग बुरी नीयत और एक एजेंडा के तहत देखेंगे।

बता दें कि प्रियंका को 2010 में यूनिसेफ का ब्रैंड ऐंबेसडर नियुक्त किया गया था, जिसके जरिए वह दुनियाभर के पीड़ित बच्चों की सामूहिक आवाज बनीं और उनके हक के लिए यूनिसेफ के साथ मिलकर काम करती हैं।

पिछले साल वह सीरियाई शरणार्थियों से भी मिलीं थी, लेकिन इस बार रोहिंग्या शरणार्थियों के शिविर में जाने पर पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। इसके अलावा प्रियंका अपने ड्रेस को लेकर भी काफी ट्रोल हो चुकी हैं। बता दे कि प्रियंका इस समय अपनी आने वाली फिल्म भारत में बिजी हैं। प्रियंका की ये फिल्म सलमान खान के साथ है।

Related posts

दिल से दिल तक की शॉरवरी ने छोड़ा शो

mohini kushwaha

नोरा फतेही ने शेयर की बिकीनी में तस्वीर, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ, वरुण धवन ने भी किया कॉमेंट

Rahul

आमिर ‘दंगल’ के लिए ऑस्कर जीत सकते हैं : कुणाल कोहली

Anuradha Singh