मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा: भारत के लिए ऑस्कर में अलग श्रेणी हो

actress, prinkya chopra, category, oscars, india, seprate, india

मुंबई। ऑस्कर फिल्म समारोह के लिए बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में जगह बना रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि ऑस्कर पुरस्कारों में भारतीय फिल्मों के लिए अलग श्रेणी होनी चाहिए। अभी तक भारत की फिल्मों को ऑस्कर की विदेशी भाषा की फिल्मों वाली श्रेणी में नामांकन मिलता है।

actress, prinkya chopra, category, oscars, india, seprate, india
Prinkya chopra

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में आयोजित अपनी प्रोडक्शन कंपनी के समारोह में ये बात कही। प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर ने 147 सदस्यों वाली उस समिति में नामांकित किया है, जो ऑस्कर पुरस्कारों को लेकर अपने सुझाव देगी। प्रियंका चोपड़ा की दलील है कि भारत विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाला देश है, जहां हिंदी के अलावा बड़े पैमाने पर प्रांतीय भाषाओं की फिल्में बनती हैं, जिनको ऑस्कर में कभी एंट्री नहीं मिलती।

प्रियंका का मानना है कि इसका एक ही रास्ता है कि भारतीय फिल्मों के लिए एक अलग से श्रेणी शुरू करे और इसमें भारत में बनी हिंदी और भाषाई फिल्मों को नामांकित किया जाए। प्रियंका चोपड़ा इस आशय का पत्र ऑस्कर की चयन समिति को लिख चुकी हैं और उनका कहना है कि समिति ने उनको आश्वस्त किया है कि उनके इस सुझाव पर समिति गंभीरता के साथ विचार करेगी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान मांग करता रहा है कि एशियाई फिल्मों के लिए अलग से ऑस्कर समारोह की शुरुआत होनी चाहिए, जिसमें एशिया के सभी देशों की फिल्मों को प्रतिनिधित्व मिल सके। माना जा रहा है कि ऑस्कर की सर्वोच्च समिति पाकिस्तान की इस मांग पर भी विचार कर रही है।

Related posts

क्या आपको पता हैं रानी मुखर्जी को हिचकी में कौन सी बीमारी हैं

mohini kushwaha

बुलंदशहर गैंगरेप केस पर बनी शार्ट फिल्म, अनुराग होंगे प्रस्तुतकर्ता

Rani Naqvi

बच्चे ने जैकलीन को गले लगाने से किया इंकार, सलमान ने किया ये काम

mohini kushwaha