मनोरंजन featured

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा वो शादी करेंगी लेकिन….

10 66 प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा वो शादी करेंगी लेकिन....

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा  इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के अपने रिश्तें को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि दोनों जल्द सगाई कर सकते हैं ऐसी खबरें सामने आ रही है। हाल ही में प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को तोड़ा है प्रियंका ने कहा कि अगर वह शादी करती भी है तो भी नारीवाद के प्रति उसकी सोच पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वो शादी करेंगी। हालांकि इसके लिए जब उपयुक्त समय आएगा तभी वो ऐसा कर पाएंगी।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
सुपर रोमांटिक प्रियंका खुद

प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी करने से आप छोटे या बड़े बन जाते हो। या कम या ज़्यादा फेमिनिस्ट। प्रियंका खुद को सुपर रोमांटिक कहती हैं। वो कहती हैं कि वो बहुत ही भावुक हैं और सोचती भी हैं कि हां क्यों नहीं। जब आप किसी से प्यार करते हो या किसी की इतनी केयर करते हो कि उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हो तो ये ज़िन्दगी की सबसे अहम् और बड़ी बात होती है।

आपको बता दें कि प्रियंका निक को जबह भारत लाईं थी तब उन दोनों की कोई ना कोई बात निकलकर सामने आ रही थी और अक्सर प्रियंका से ये प्रश्न किया जाता था कि वो क्या वो दोनों शादी करने वाले हैं। प्रियंका ने अपने नए दोस्त को लेकर तो कुछ नहीं कहा और उनकी माँ मधु चोपड़ा ने भी इस बारे में कुछ कहने में सावधानी बरती । मधु चोपड़ा के मुताबिक हम एक साथ डिनर पर गए थे जहां निक भी मौजूद था। हमारा बड़ा ग्रुप था।

करीब दस लोग साथ थे इसलिए मुझे निक को अच्छी तरह से जानने का मौका नहीं मिला। हम पहली बार मिले थे तो उसके बारे में कोई राय बनाना अभी से बहुत जल्दबाज़ी होगी। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पाटनी ।

प्रियंका चोपड़ा ने कर ली शादी-जाने पूरा मामला

Related posts

Jammu Kashmir News: SIA ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर कुख्यात भगोड़े आतंकी को किया गिरफ्तार

Rahul

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिज़वी को ‘डी कम्पनी’ से मिली धमकी

Rani Naqvi

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, 3 फरवरी के बाद हो सकती है बारिश!

Aman Sharma