featured मनोरंजन

प्रियंका-निक को रोका हुआ तय, कब होगी शादी जाने

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई और शादी इन दिनों बी टाउन का सबसे हॉट टॉपिक बना हुआ है। हर कहीं इनकी रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका और निक ने सगाई कर ली है और इनकी सगाई को लेकर यूएस मीडिया ने भी पुख्ता किया था। हालांकि इस मामले में प्रियंका और निक की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक अपनी सगाई को ऑफिशल करने जा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

रोका सेरिमनी के बाद सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट

आपको बता दें कि आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका और निक की रोका सेरिमनी है। पिछले दो दिनों से इसकी तैयारियां चल रही हैं। प्रियंका जुहू में रहती हैं और वहां उनके पड़ोसियों व सोसाइटी के अन्य लोगों से पता चला कि पिछले दो दिनों से लोग साज-सज्जा का सामान लेकर प्रियंका के घर आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका अपनी सगाई की ऑफिशल अनाउंसमेंट कर देंगी। यह सेरिमनी भी प्रियंका के घर ही होगी। इस सेरिमनी के लिए निक जोनस अपनी फैमिली के साथ भारत आ चुके हैं। गुरुवार देर रात प्रियंका और निक फैमिली के साथ डिनर के लिए भी बाहर गए।

सलमान खान स्टारर ‘भारत’ को बीच में ही छोड़ा

प्रियंका और निक की सगाई की बात उस समय सामने आई जब यूएस मीडिया ने इनकी सगाई को कन्फर्म किया कि दोनों ने प्रियंका के बर्थडे के मौके पर यानी 18 जुलाई को सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका ने अचानक ही सलमान खान स्टारर ‘भारत‘ को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका ने वह फिल्म निक से शादी के चलते छोड़ दी। ‘भारत’ के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजह बताई, जिसमें उनका इशारा भी प्रियंका और निक की शादी की तरफ था।हालांकि कहा जा रहा था कि सलमान खान प्रियंका के फिल्म छोड़ने से खासा नाराज हैं।

ये भी पढ़ें:-

निक संग सगाई के बाद डिनर के लिए यहां पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

जब सलमान खान ने किया प्रियंका चोपड़ा की मां को इग्नोर तब बदले में मिला ये जवाब

Related posts

सीएम त्रिवेंद्र ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को बताया प्रेस की आजादी पर कुठाराघात

Samar Khan

कांग्रेस ने दी हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Rani Naqvi

Gadar 2 BO Collection: फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया ‘गदर’, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Rahul