नई दिल्ली। जैसा सभी जानते हैं अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से लेकर अब तक सियासी हलचलें तेज थे। जिसके चलते अमेरिका की जनता ने अपना समर्थन जो बाइडेन को देकर नया राष्ट्रपति बनाया। इसके साथ ही अमेरिका की नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं। इसके साथ उनके जीतने पर सभी देश उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं। इसी बीच अपनी फिल्म द वाइट टाइगर का प्रमोशन करने गई प्रियंका चोपड़ा ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लेकर बड़ी बात कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कमला हैरिस का उप-राष्ट्रपति बनना मेरे साथ-साथ मेरे कई दोस्तों और परिवार के लिए भी एक बेहद ही भावुक पल था।
प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम में गई थी-
बता दें कि कमला हैरिस को अमेरिका उपराष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया भर के लोगों से ढेर सारा समर्थन मिल रहा है। इनमें से एक देश भारत भी है। जिसके चलते अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म द वाइट टाइगर के प्रचार के लिए अमेरिका के प्रसिद्ध टीवी शो द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट पर पहुंची थी। शो के दौरान होस्ट स्टीफन कोलबर्ट ने कमला हैरिस के अमेरिका की उप-राष्ट्रपति बनने को लेकर प्रियंका से सवाल पूछा कि जिस पर प्रियंका ने कहा कि मैं भारत की रहने वाली हुं। हमारे देश में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति समेत कई बड़े राजनीतिक पदों पर महिलाएं अपना परचम लहरा चुकीं हैं। कमला हैरिस से मैं इतना ही कहूंगी कि क्लब अमेरिका में आपका स्वागत है।
अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना एक बेहतरीन शुरुआत- प्रियंका चोपड़ा
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि कमला हैरिस का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना एक बेहतरीन शुरुआत है। उम्मीद है की जल्द ही कई और महिलाएं भी राजनीति के श्रेत्र में आगे आएंगी और सरकार का हिस्सा बनेंगी।