मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते पर, भाई केविन ने दे दिया बड़ा बयान

15 34 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते पर, भाई केविन ने दे दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गायक निक जोनास के साथ अपने रिश्तें को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर दोनों की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं दिया गया है पर उनके इस रिश्ते पर भाई केबिन की ओर से एक बायन सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रियंका बेहद अच्छी हैं। आपको बता दें कि प्रियंका को निक जोनास के साथ कई बार स्पॉट किया गया है।

15 34 प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते पर, भाई केविन ने दे दिया बड़ा बयान

निक से पूछना चाहिए

प्रियंका हाल ही में निक के रिश्तेदार की शादी में निक के डेट के तौर पर शामिल हुई थीं। अटलांटिक सिटी में उन्होंने हाथों में हाथ डाले तस्वीरें भी खिंचवाई थी। जब निक जोनास के भाई केविन से पूछा कि क्या वह पहली बार प्रियंका चोपड़ा से मिले हैं तो उन्होंने कहा , ‘‘ आपको इस बारे में निक से पूछना चाहिए। हम पहले भी मिल चुके हैं। वह बेहद अच्छी हैं। लेकिन निक के बारे में तो वही बता सकता है।”

ये भी पढ़े रोहिंग्या की किस्मत बदलेगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  की डेटिंग की खबरें इस महीने की शुरुआत से आने लगी थीं। दोनों ने राल्फ लॉरेन डिजाइन में 2017 में साथ में रेड कार्पेट पर फोटो खिंचवाई थी। हालांकि न तो अभिनेत्री ने और न ही गायक ने अपने संबंध के बारे में कोई टिप्पणी की है।

Related posts

सपना चौधरी का ग्‍लैमरस लुक आया सामने, सोशल मीडिया पर बना ट्रेंड

mohini kushwaha

सोना मोहापात्रा ने गया अमीर खुसरो का गाना, अश्लील बताते हुए मुस्लिम संगठन ने दिया धमकी भरा नोटिस

rituraj

जन्मदिन विशेषः कल्कि बेबाकी से रखती हैं अपने विचार, फिल्मों में दिखाया दम

Vijay Shrer