मनोरंजन featured

बॉलीवुड में प्रियंका का कमबैक, फिल्म ‘भारत’ के बाद ये फिल्म भी लगी हाथ

प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘भारत’ की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका फिल्म ‘भारत’ से सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं, पर प्रियंका के पास सिर्फ फिल्म भारत ही नहीं है बल्कि ‘द स्काई इज पिंक’ की एक और फिल्म प्रियंका बॉलीवुड में करने जा रही हैं। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें प्रियंका ने लिखा है कि, तैयारी शुरू हो गई।

Untitled 45 बॉलीवुड में प्रियंका का कमबैक, फिल्म 'भारत' के बाद ये फिल्म भी लगी हाथ

निक से पहले इन लड़को के साथ रह चुका है, प्रियंका चोपड़ा का अफेयर
प्रियंका के स्क्रिप्ट की कॉपी

आपको बता दें कि ये प्रियंका के स्क्रिप्ट की कॉपी है, जिस पर लिखा है। लेखक सोनाली बोस, हिंदी डायलॉग- जूही चतुर्वेदी।आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ की वजह से काफी चर्चा में थीं। प्रियंका पिछले दो साल से इस शो में बिजी है और उन्होंने फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू भी किया था फिलहाल अपने शो की शूटिंग के बाद अब भारत वापस लौट आई हैं और बॉलीवुड फिल्में साइन करने लगी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फिर किया निक को प्यार का इजहार, आप भी देखें
निक जोनस के साथ अफेयर

हाल ही में प्रियंका अपनी शादी की वजह से भी काफी चर्चा में थीं। प्रियंका निक जोनस के इन दिनों अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका निक को भारत अपने परिवार से मिलवाने भी लाई थीं जहां प्रियंका ने निक के लिए एक डिनर डेट प्लान किया था। डिनट डेट के बाद प्रियंका और निक गोआ में छुट्टियां मनाने निकल पड़े थे और वहां से दोनों ब्राजील चले गए। फिलहाल प्रियंका कुछ समय पहले ही भारत लौटी हैं।

 

Related posts

कान्स फिल्म फेस्टिवल-16 सालों से रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय का जलवा

mohini kushwaha

सपना चौधरी का भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

mohini kushwaha

दिल्ली: किशनगढ़ ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

rituraj