Breaking News featured देश मनोरंजन

रोहिंग्या शरणार्थियों से मुलाकात पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बीजेपी नेता बोले- भारत छोड़ो

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा हाल में बंग्लादेश की शरण में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों से मिली। उनकी यह मुलाकात बीजेपी समेत कई लोगों को नागवार गुजर रही है। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रिगेड नेता विनय कटियार एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। वह प्रियंका की रोहिंग्या मुसलमानों से मुलाकात पर इतने नाखुश हैं कि उन्होंने अभिनेत्री को देश छोड़ने की हिदायत दे ड़ाली।

 

प्रियंका चोपड़ा

 

भाजपा नेता ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा, प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

 

 

गौरतलब है कि सोमवार को एक्ट्रेस और यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या शरणार्थियों के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसे लेकर अब वह सबसे निशाने पर आ गई हैं। एक्ट्रेस ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की जरूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है।’

 

 

बता दें कि यूनिसेफ की ब्रैंड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं थी। जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन प्रियंका का यह अंदाज कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने लिखा, ‘आप रोहिंग्या शरणार्थियों के कितने बच्चों को गोद ले रही हैं? चैरिटी की शुरुआत घर से होती है। अपने घर के दरवाजे उनके लिए खोल दीजिए।’

 

वहीं कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। एक ट्रोलर ने लिखा, बड़ी बात कहने के लिए खेद है .. लेकिन मैं सिर्फ पूछना चाहता हूं .. हम भारतीयों के साथ एक ही समस्या है, भारत को भूल जाओ .. आप खुद ही बताएं मुंबई में आप कितने बार गए, उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए आपने क्या किया ??? हम सराहना करेंगे यदि कुछ समय कम से कम हमारे स्थानों के आस-पास भी रहेंगे।

Related posts

1993 मुम्बई ब्लास्ट के आरोपियों के साथ पीड़ितों के लिए बड़ा दिन

piyush shukla

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद नहीं हुए साइड इफेक्ट्स, तो क्या है इसका मतलब, क्या दवाई नहीं करेगी असर?

Rahul

जापान में भारी बारिश का दिखा कहर,अब तक 156 लोगों की हुई मौत

rituraj