featured मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस संग मनाई दिवाली, लगीं बेहद ख़ूबसूरत

1572153114 प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में पति निक जोनस संग मनाई दिवाली, लगीं बेहद ख़ूबसूरत

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी करके भले ही यूएस में शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन आज भी वो अपने देश से जुड़ी हुई हैं। प्रियंका यूएस में रहने के बावजूद अपने देश के हर त्योहार को उसी जोश और उत्साह के साथ सेलिब्रेट करती हैं, जिस तरह वो इंडिया में रहकर त्योहारों का जश्न मनाया करती थीं। इस बार प्रियंका अमेरिका में अपने पति निक जोनस संग दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं।

प्रियंका ने इस तरह मनाया दिवाली का जश्न

बता दें कि निक जोनस संग शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की ये पहली दिवाली है। अपने देश के सबसे बड़े त्योहार को प्रियंका यूएस में अपने हसबैंड निक और उनकी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रियंका ने तस्वीरों को कैप्शन दिया, “Happy Diwali to everyone celebrating. From mine to yours… दीपावाली की शुभकामनाएँ।।

पहले फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका निक जोनस संग फुल फेस्टिव मूड में नजर आ रही हैं. फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी और गोल्डन ईयररिंग्स में प्रियंका का देसी लुक बेहद शानदार है। प्रियंका के साथ निक जोनस व्हाइट शर्ट और ऑलिव ग्रीन पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीरों में आप देख सकते हैं दिवाली के मौके पर विदेश में रहते हुए प्रियंका ने अपने घर को लाइटों से रोशन किया हुआ है। प्रियंका की तस्वीरों से साफ जाहिर है कि वो भले ही विदेश में हों लेकिन अपने देश की संस्कृति को नहीं भूली हैं।

Related posts

एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर बहन को कंधे पर ले जा रहे भाई,बहन की हुई मौत : मिर्जापुर

Arun Prakash

केदारनाथ धाम में अब नहीं होगी VIP एन्ट्री, सभी को आम लोगों की तरह ही करने होंगे दर्शन

Rahul

स्वच्छता अभियान शपथ के पालन के लिए राज्यसभा सचिवालय चलाएगा विशेष अभियान

Neetu Rajbhar