featured भारत खबर विशेष मनोरंजन

पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

निक प्रियंका पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

नई दिल्ली: भारत में जहां होली को लेकर लोगों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहीं, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रंगों से भरा ये त्यौहार अपनी परिवार और दोस्तों संग सेलिब्रेट करने के लिए पति निक जोनास के साथ भारत पहुंची. इस दौरान निक जोनास और प्रियंका ने अंबानी की होली पार्टी में हिस्सा लिया.

jaklin पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

अब अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से फैन्स के साथ शेयर की है. इन तस्वीरों में निक प्रियंका के साथ जमकर होली का मजा लूटते नजर आ रहे हैं. अंबानी की इस पार्टी में निक और प्रियंका के अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की. 

katrina पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

होली की इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनास ने कैप्शन में लिखा, “मेरी पहली होली (पांच दिन पहले). अपने दूसरे घर भारत में सबके साथ होली सेलिब्रेट करने में बहुत मजा आया.”

nita पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स भी इन दोनों के फोटो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फोटो में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं. 

panti पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

बता दें, अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में कई सितारे शामिल हुए. जिनमें निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, जैक्लीन फर्नांडिस , राजकुमार राव, हुमा कुरैशी , डायना पेंटी और अरमान जैन जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. इस पार्टी के दौरान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

sonali पति संग होली मनाने भारत आई प्रियंका चोपड़ा, अबानी की पार्टी में होली के रंगों में रंगे दिखे निक-प्रियंका

Related posts

’10 राजाजी’ होगा ‘प्रणव दा’ का नया आशियाना

Rahul srivastava

उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में भाजपा विधायक सेंगर पर हत्या का मुकदमा

bharatkhabar

17 दिसंबर को शिक्षा मंत्री होंगे लाइव, बोर्ड एग्जाम की तारीखों का हो सकता है एलान

Shagun Kochhar