featured मनोरंजन

 ग्रैमी अवार्ड्स शो में पति निक जोनस के साथ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, गाउन को लेकर हो रही ट्रोल

priyanka chopda  ग्रैमी अवार्ड्स शो में पति निक जोनस के साथ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, गाउन को लेकर हो रही ट्रोल

मुंबई। ग्रैमी अवार्ड्स शो में बॉलीवुड और हॉलीवुड का सबसे पॉवर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शामिल हुए। दोनों को रेड कार्पेट पर देखकर सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई। ये दोनों अपने ग्लैमरस अंदाज में शो एंट्री मारी। शो में अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश सैटिन गाउन की। इस दौरान निश्चित रूप से प्रियंका ने अपने फैशन स्टेटमेंट से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। उनकी फोटो को देखकर लोग एक तरफ उनकी तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति निक के साथ एक खास पोज वाली एक फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ग्रैमीज 2020। फोटो में प्रियंका ने ऑफ वाइट ग्राउन कैरी किया हुआ है। जो गाउन डीप फ्रंट ओपन गाउन है। उनका गाउन गर्दन से लेकर नाभि तक खुला हुआ है। इस गाउन में प्रियंका बहुत ही सुंदर लग रही हैं। लोग उनके स्टाइल को पसंद भी कर रहे हैं हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की ड्रेस को देखकर अजीबो-गरीब कमेंट करते हुए डरावना, बेकार, और गंदा ड्रेस कहकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि निराशाजनक … इससे अच्छा तो बॉलीवुड में आने के दौरान बेहतर कपड़े पहने थीं प्रियंका चोपड़ा। वहीँ एक यूजर ने कहा कि शादी के बाद यही होता है। एक और यूजर ने लिखा आपकी ड्रेस अच्छी तो हैं लेकिन आप डरावनी लग रही हैं।

Related posts

ब्‍लू व्‍हेल के बाद अब इस गेम ने मचाया देश से लेकर विदेशों तक कहर

Rani Naqvi

रामलला का दर्शन करने ट्रेन से अयोध्या जायेंगे राष्ट्रपति

Shailendra Singh

यूपी प्राविधिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

Aman Sharma