मनोरंजन featured

निक संग सगाई के बाद डिनर के लिए यहां पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

निक संग सगाई के बाद डिनर के लिए यहां पहुंची प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें इन दिनों बी टाउन का लेटेस्ट टॉपिक बन गया है। इनके अफेयर की शुरूआत से ही प्रियंका और निक की सगाई को लेकर बातें हो रही हैं। आपको बता दें कि फिलहाल निक इंडिया में ही हैं और शुक्रवार रात प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और परिवार के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर करते स्पॉट किया गया।

निक संग सगाई के बाद डिनर के लिए यहां पहुंची प्रियंका चोपड़ा
निक संग सगाई के बाद डिनर के लिए यहां पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका और निक की बॉन्डिंग

डिनर डेट की इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। निक के साथ स्माइल करती हुई प्रियंका की यह तस्वीर देख कर समझा जा सकता है कि दोनों कितने करीब हैं। प्रियंका इससे पहले भी कई बार निक के साथ देखी जा चुकी हैं। देश से लेकर विदेश तक से दोनों की हाथों में हाथ डाले कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैरती रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए इंडिया लायी थीं। निक जोनास एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उनके और प्रियंका के अफेयर की ख़बरें काफी दिनों से चल रही थीं। कुछ महीने पहले जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ उनके कजन की शादी में पहुंची थीं तभी से इनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

दोनों को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं! 25 साल के निक और 35 की प्रियंका चोपड़ा के बीच उम्र के अंतर पर भी सोशल मीडिया में काफी कुछ लिखा जा रहा है। बहरहाल, इस बार निक अपने माता-पिता के साथ इंडिया आये हैं। इस तस्वीर में आप निक के पिता को देख सकते हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में जहां प्रियंका ने सगाई पर बोलते हुए कहा कि री पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती। मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है। कभी-कभी मैं हंस देती हूं। कभी-कभी मैं नाराज हो जाती हूं लेकिन, अक्सर मैं अपने प्रवक्ता से कहती हूं कोई बात नहीं, आज की खबरें कल की रद्दी होगी।’ इसके साथ ही निक जोनस की ओर से सगाई की बात स्वीकार की गई थी।

ये भी पढ़ें:-

लोकप्रियता में दीपिका ने प्रियंका को पीछे छोड़ा

लोकप्रियता में दीपिका ने प्रियंका को पीछे छोड़ा

Related posts

Shimla: पिज्जा में निकला कॉकरोच, भड़के पर्यटक, स्टोरेंट के मैनेजर ने मानी गलती

Rahul

संभल के इस दारोगा के फेयरवेल में भावुक हुए ग्रामीण, दूल्हे की तरह सजाकर किया विदा

Shailendra Singh

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra